Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महुआबाग और दिलदारनगर के तीन किलोमीटर के दायरे में घर-घर किया गया सर्वे

ब्यूरो 10-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के लिए पूरे देश में 25 मार्च से लॉक-डाउन घोषित किया गया है। इस दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित एवं संक्रमण की संभावना होने पर आस-पास के इलाकों और ट्रैवेल हिस्ट्री निकालकर सर्वे और स्क्रीनिंग की जा रही है।

शुक्रवार को जनपद में तीन जमाती और उनके संपर्क में आए दो अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी जिसके बाद से ही इन लोगों को जहां पर कोरनटाइन किया गया था, उसे पूरी तरह से सील कर दिया गया है और अब उसके तीन किलोमीटर के दायरे में घर-घर का सर्वे कर जिले के बाहर से आए लोगों की सूची तैयार की गयी है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के के वर्मा ने बताया कि सदर कोतवाली के महुआ बाग इलाके के एक मस्जिद से जमातियों को पकड़ा गया था। जहां पर उन्हें कोरेंटाईन कर उनकी रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई थी जिसमें से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसी को देखते हुए शुक्रवार को इस इलाके के तीन किलोमीटर के दायरे में घर-घर लोगों का सर्वे किया गया है। इसके तहत यह पता लगाया जा रहा है कि कितने लोग जिले से बाहर के आए हुए हैं। इसके मद्देनजर जिले में 18 लोग चिन्हित किए गए हैं जिनकी सैंपलिंग कर जांच के लिए शुक्रवार को बीएचयू भेजा गया है। इसके साथ ही इन लोगों के संपर्क में आए दो अन्य लोग दिलदार नगर इलाके के रहने वाले थे। उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस पूरे इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इस इलाके का भी सर्वे किया गया जहां से कुल 42 लोग जिले के बाहर के मिले। इनकी सेंपलिंग और स्क्रीनिंग रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में भदौरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रवि रंजन के देख रेख में किया जा रहा है।
एसीएमओ डॉ डीपी सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को 47 लोगों की सैंपलिंग कर उनकी रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई है। शेष लोगों की जांच शनिवार को भेजी जाएगी साथ ही उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों को होम कोरेंटाईन करके इलाकों में विभाग के द्वारा घर-घर जाकर सेनेटाईज़ करने का भी कार्य किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एनएसजी कमाण्डों ने अपने गॉव में सेनिटाइजर का करवाया छिड़काव
Next: सोडियम हाइपोक्लोराइट दवा का छिड़काव

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.