Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राजस्व गांव में तहसीलदार ने वितरित कराये खाद्यान

संवाददाता 11-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। क्षेत्र के हितिमपुर गांव में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बनाए गए कम्युनिटी किचन के माध्यम से तहसील प्रशासन प्रतिदिन सैकड़ो गरीब परिवारों को भोजन का पैकेट और खाद्यान का वितरण करवा रहा है।

तहसीलदार आलोक कुमार और नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया ने राजस्व टीम के साथ शुक्रवार की शाम राजस्व ग्राम बरूईन मुसहर समुदाय, करमहरी, देवरिया, सेंदुरा, जबुरना,कूसी गांव के वनवासी बस्ती तथा बूढाडीह गांव में मुसहर समुदाय को राशन का वितरण किया। तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि कम्युनिटी किचन के माध्यम से तैयार कराए गए भोजन सामग्री को आइसोलेशन सेंटर में रह रहे 126 लोगों सहित करीब 200 परिवारों को प्रतिदिन वितरित किया जा रहा है। ताकि क्षेत्र में एक भी परिवार भूखा ना रहे। उसने बताया कि यदि किसी परिवार के सामने भोजन सामग्री संबंधित कोई समस्या है। तो तहसील में अवगत कराएं ताकि समस्या को दूर किया जा सके। भोजन के वितरण के लिए तहसील स्तर पर राजस्व कर्मियों की टीम गठित की गई है । जो प्रतिदिन विभिन्न इलाकों में गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन का पैकेट वितरित कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निरीक्षण से मचा हड़कंप
Next: ” मुस्कुराएगा इंडिया इनिसियेटिव: राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश” की अनूठी पहल

हो सकता है आप चूक गए हों

6cd586d2-87a1-467f-ade0-7b3b88c5810d

हेतिमपुर आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 284 युवाओं का अंतिम चयन

ब्यूरो 20-07-2026
446f344a-fe55-4ffe-bd9c-84d5e7a39353

एक ही परिवार के दो होनहारों ने NEET-UG में लहराया सफलता का परचम, जमानियां का बढ़ाया मान

ब्यूरो 20-07-2026
1ab49a78-548a-4900-92da-58f5413bdcf7

सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, बुलडोजर कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी की जमीन अतिक्रमण मुक्त

ब्यूरो 20-07-2026
552dc436-bb3f-4554-862e-e03fe1419b69

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने चक्काबांध तट का किया निरीक्षण

ब्यूरो 20-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.