Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छापेमारी में शराब बनाने के उपकरण के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता 16-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियाँ। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के करमहरी जंगल में बुधवार की शाम 6:30 बजे दबिस देकर भट्ठी बनाकर अबैध शराब बना रहे एक अभियुक्त सहित 20 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ भट्ठी व 200 लीटर लहन नष्ट किया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों व अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन में तथा उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में कोतवारी प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने सूचना के आधार पर मय हमराही सहित क्षेत्र के करमहरी जंगल में शराब बनाने वाले भट्ठी पर दबिश दी गयी। मौके से 20 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किया तथा नन्द विहारी चौधरी निवासी करमहरी को गिरफ्तार किया व भट्ठी व 200 लीटर लहन को नष्ट किया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 98/2020 धारा 60(2) EX ACT थाना जमानियां जनपद गाजीपुर पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्यवाई की जा रही है। मौके पर आबकारी निरीक्षक राजकिशोर सिंह, उ0नि० सुनील कुमार तिवारी, कां0 मंगल यादव, कां0 बलवन्त सिंह , कां0 गोविन्द निर्मल, कां0 रत्नेश कुमार , आ०सि० प्रवेश कुमार मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय सेवा योजना ने जरूरतमंद को उपलब्ध कराया खाद्यान्न
Next: वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी की धर्मपत्नी ने मदद के लिए बढ़ाये हाथ

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.