Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धर्म गुरूओ के साथ थाना परिसर में बैठक सम्पन्न

संवाददाता 19-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह। थाना परिसर में रविवार को कोविड-19 (कोरोना वायरस) के महामारी जैसे घातक रोग के रोक थाम हेतु एवं उसके बढ़ रहे प्रभाव को रोकने के सम्बन्ध में सीओ कासीमाबाद महमूद अली के मौजूदगी में थाना क्षेत्र मरदह के समस्त धर्मो के धर्म गुरूओ के साथ थाना परिसर में बैठक हुई।बैठक में सीओ ने उपस्थित धर्म गुरूओ से वार्ता करते हुए कहा कि यह एक घातक बिमारी है,जो किसी जात पात या सम्प्रदाय को नही देखती,जो भी इसके सम्पर्क में आयेगा वह प्रभावित हो जायेगा।सभी धर्म गुरूओ से अपील किया कि जिसे सर्दी ज़ुखाम बुखार से कोई भी अन्य व्यक्ति बिमार होता है।उसकी सूचना जिला प्रशासन से छिपाता है।तो उस व्यक्ति के साथ ही शरण देने वाले व्यक्ति के उपर भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।उन्होने कहा कि इस जनपद मे इस महामारी से बचाव हेतु यह विशेष ध्यान देना होगा कि मरकज से आये हुए लोग किन-किन स्थानो पर गये और किस किस से मिले तथा कहा-कहा रूके इसकी भी सूचना उपलब्ध कराये,जिससे सम्पर्क वाले व्यक्ति को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्वारेंआईन किया जा सके।इससे बचाव हेतु एक ही उपाय है,लोग अपने-अपने घरो में रहे,फालतू सड़को पर न घूमे,मास्क,सेनेटाइजर का प्रयोग करे।लॉक डाउन का शत-प्रतिशत पालन करते हुए शोसल डिस्टेन्स बनाये रखे,तभी इस भयानक बिमारी पर विजय प्राप्त किया जा सकता है।सभी धर्म के लोग स्वयं अपने घर में ही पूजा और इबादत नमाज अदा करें।मुस्लिम समाज के लोग विशेष तौर रमजान माह में अपने अपने घरों में शोसल डिस्टेन्स से इबादत करेंगे।अन्यथा कि स्थिति में दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अफवाह न फैलने दें और न ही ऊसके तरफ ध्यान दे।सामाजिक दूरी हमेशा बनाकर रहे।इस मौके पर थानाध्यक्ष शरदचन्द्र त्रिपाठी, दरोगा दयाराम मौर्य, नागेश्वर तिवारी,इजहार खांन, चन्द्रशंकर तिवारी,फूलचंद पांडेय,नियाज अहमद,सगीर अहमद,आलमगीर,रामजीत दास,अमरूल्ला,अब्दुल सलाम, मु.अख्तर,शाहिद,सरफराज, मु.यूसुफ,महताब खांन,मु.मदीना, अरशद अहमद,रामलखन सिहं,मौलवी नूरूलहक,मजीद अंसारी, जाहिद,अली अख्तर,मु.कुद्दहरा, मोइनुद्दीन,गुलाब दास,प्रवीण पटवा,आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मानवता का मिशाल बने डॉ० रूद्रकान्त
Next: कर्मवीर योद्धा निकले पुलिस के जवान

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.