Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्व मंत्री पुत्र व प्रतीनिधि ने गरीबो में बाटे खाद्य सामग्री

संवाददाता 19-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

सेवराई । कोरोना केविड 19 वैश्विक महामारी के कारण उत्पन्न हुई लाक डाउन में प्रतिदिन कमाने खाने वाले अन्य प्रांतो से से आये दिहाड़ी मजदूरों का भोजन की उत्पन्न हुई समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह व उनके पुत्र रितेश सिंह उपजिलाधिकारी सेवराई बिक्रम सिंह के देखरेख में बिहार प्रान्त के छपरा , समस्तीपुर , दिल्ली ,व गुजरात सहित अन्य प्रांतों से फंसे लोगों को रविवार को दिलदारनगर पुराना पशु हाट व रेलवे पार्क में लोगों को खाद्य सामग्री व सेनेटाइज का वितरण किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर व बीमार लोगों को इलाज के लिये आर्थिक सहयोग भी किया गया। लगभग 150 गरीब असहाय , गरीब व दिहाड़ी मजदूरी करने वाले समाज के लोगों को चावल , आटा , दाल , आलू आदि राशन वितरण कर तत्काल राहत पहुंचाया गया । इस अवसर पर लोगों को आश्वस्त करते हुए पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि इस वैश्विक आपदा में पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर उपजिलाधिकारी के देखरेख में किसी भी गरीब परिवार को भूखे नहीं रहने दिया जाएगा । जहां सरकार की राहत सामग्री न पहुंची हो वहां भी हम लोग पहुंचकर गरीब असहाय लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य करेंगे । उन्होंने आह्वान किया कि जिस परिवार के घर खाने के लिए भोजन नहीं है सिर्फ एक फोन कर आदेश मिलते ही उनके घर तक राशन व राहत सामग्री अवश्य पहुंचायी जायेगी।
इस मौके पर अनील यादव ,संजय सिंह मुखिया , सौरभ सिंह ,जितेंद्र यादव , धनजी आदि लोग उपस्थित रहे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लॉक डाउन उल्लंघन पर दो के विरुद्ध प्राथमिकी
Next: मानवीय सेवा की अद्वितीय मिशाल हिंदू कॉलेज एन.एस.एस.

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.