Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शाकाहारी सदाचारी बनाना होगा ऐसा चाहती है प्रकृति-डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री

ब्यूरो 21-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। वैश्विक महामारी कोरोना की विभीषिका से जूझते अपने देश में लॉक डाउन से कुछ ढील मिली है। अब हमें यह समझना होगा कि यह ढील हमारे जीवन में आई तमाम असुविधा से मुक्ति के लिए सशर्त प्राप्त है अतः हमें यह ध्यान रखना होगा कि इस महामारी का खतरा अभी टला नहीं है ऐसे में हमें और अधिक सावधान रहने की आवश्कता है।

अभी तक विश्व के पास कोरोना का इलाज नहीं है इसलिए बचाव ही एक मात्र उपाय है। कोरोना के कहर से भारत को बचाने के लिए जिस आत्मसंयम और धैर्य की जरूरत है वह सब हम भारतीयों में है।आत्म नियंत्रित व्यवहार से हम इसे रोक पाएंगे ऐसा मुझे विश्वास है।
ये बातें राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा काउंसलर के रूप में अपनी सेवा देने के लिए चयनित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने एक विज्ञप्ति में कही।उन्होंने सभी से शासन द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों का बखूबी पालन करने का अनुरोध किया तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करने और उसे न फैलने देने की नागरिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की।महामारी ने यह साबित कर दिया कि स्वच्छता का जीवन में विशेष महत्व है।आइए हम संकल्प लें कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान देंगे। हाथ साबुन अथवा हैंडवाश से कम से कम 20 सेकेंड तक कई बार, बार बार धुलते रहें। सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखें और आवश्यक वस्तुओं को खरीदते समय भी इनका पालन करें। कहा जाता है कि आहार और विहार का हमारे जीवन और मन पर गहरा प्रभाव पड़ता है अतः अपने खान पान पर विशेष ध्यान रखें। ईश्वर ने मनुष्य को शाकाहारी बनाया है ऐसा हमारे मनीषियों का कहना है अतः शाकाहारी रहें, सदाचारी हों, पर दुखकातर रखकर मानवता के कल्याण में अपना योगदान दें।
जनपद गाजीपुर के काउंसलर्स के नाम व मोबाइल नंबर इस प्रकार हैं जिस पर बात कर अपनी मनो सामाजिक समस्या का निदान पाया जा सकता है…

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा में डूबे बालक का शव मिला
Next: एन.एस.एस.ने सेवा कार्य से दिलों में हासिल किया मुकाम-डॉ.अमित यादव

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.