Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

“दो गज की दूरी” के अनुशासन को अपने जीवन में उतारे

ब्यूरो 09-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। कोरोना वायरस यानि कोविड-19 को सही मायने में मात देना है तो हम सभी को “दो गज की दूरी” के अनुशासन को अपने जीवन में उतारना होगा । बहुत लम्बे समय तक देश को लाक डाउन के हवाले नहीं किया जा सकता । सरकार द्वारा जरूरी सेवाओं और दफ्तरों में कामकाज शुरू करने के साथ ही दो गज की यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है । इस जिम्मेदारी को तब तक निभाने की बड़ी जरूरत है जब तक कि इस वायरस को पूरी तरह से मात देने वाली वैक्सीन या मुकम्मल इलाज की व्यवस्था नहीं हो जाती ।

एसीएमओ डॉ प्रगति कुमार ने बताया की “इस समय देश एक ऐसे वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है जो कि अदृश्य व अनजाना है । ऐसे में उससे सुरक्षित रहना है तो जरूरी सावधानी तो बरतनी ही होगी । इस बारे में लोगों को बराबर जागरूक भी किया जा रहा है कि कोरोना के संक्रमण से बचना है तो सार्वजानिक स्थलों पर एक दूसरे से कम से कम दो गज यानि छह फुट की दूरी बनाकर रखें क्योंकि संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों के संपर्क में आने से आप भी संक्रमण के शिकार हो सकते हैं । इसके लिए जरूरी है कि किसी भी स्थल पर भीड़भाड़ से बचना होगा । खरीदारी के वक्त भी इसका पालन करना होगा । किसी भी दुकान (शॉप) पर एक समय पर पांच लोगो से ज्यादा की भीड़ से बचना होगा” । इस बीच पूरे देश में शराब की दुकानों पर उमड़ने वाली भीड़ और किसी भी तरह के सुरक्षा मानकों का पालन न करने की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं । हर कदम पर टोकाटाकी के बाद ही सुरक्षा मानकों के पालन करने की आदत को छोड़कर अब खुद से इसको अपने जीवन में ढालना होगा, क्योंकि इसी में आपकी, आपके परिवार और समुदाय की भलाई है । कार्यालयों में भी एक उचित दूरी पर ही बैठकर कार्य करना होगा । घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना भी बहुत जरूरी होगा । वायरस घर-दुकान या कार्यालय की सतह और सामानों पर भी हो सकते हैं, इसलिए साफ़-सफाई पर भी ज्यादा ध्यान देना जरूरी है । ऐसे स्थलों और दफ्तरों की सफाई के लिए ब्लीचिंग पाउडर या कीटाणुनाशक का इस्तेमाल कर सकते हैं । इन स्थलों के बार-बार इस्तेमाल होने के चलते काउंटर, दरवाजों, कुण्डियों आदि के जरिये संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है, इसलिए उनकी भी विधिवत सफाई का ख्याल रखें ।
जीवन में इनको अपनाएं-कोरोना से सुरक्षा पाएं-

1- हाथों को साबुन-पानी से बार-बार अच्छी तरह से धुलें
2- सार्वजानिक स्थलों पर दूसरे से दो गज दूर रहें
3- बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगायें
4- नाक,मुंह और आँख को न छुएं
5- खांसने, छींकने और थूकने के शिष्टाचार को समझें
6- इधर-उधर पड़ी चीजों को अनावश्यक न छुएं
7- ध्यान, योगा और प्राणायाम करें
8- रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखने के लिए पौष्टिक आहार लें
9- बुजुर्ग, छोटे बच्चे व गर्भवती तभी बाहर निकलें जब बहुत जरूरी हो

विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें :
कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर जैसे सांस फूलना या अत्यधिक तेज बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-5145 अथवा अपने जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ जिला सर्विलेंस अधिकारी से तुरंत संपर्क करें ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आयुष कवच करें डाउन लोड,रहे सुरक्षित-डॉ. अखिलेश शर्मा
Next: कोरोना पाजिटिव पाये जाने पर पूरे गॉव को किया गया सेनेटाइज

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.