Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खाद्य सामग्री वितरण के दौरान पूर्व मंत्री ने साधा सरकार पर निशाना

ब्यूरो 10-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। शहर और आस पास के समाचार पत्र विक्रेताओं और सैकड़ों हॉकरों को पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने अपने आवास बड़ीबाग पर राहत सामग्री वितरित किया।

इस कोरोना महामारी में पूरा देश अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए घरों में रह कर लाकडाउन के उद्देश्य को पूरा करने में लगा है वही लोगो के घर घर तक खबरों को पहुचाने में कर्म योगी की भूमिका में लगे समाचार विक्रेताओं और हॉकरों की कोई सुध लेने वाला नही मिला। इस बात को ध्यान में रख कर पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने शहर और आस पास के क्षेत्रों के समाचार विक्रेताओं और हॉकरों को राहत पहुचाने का निर्णय लिया। हँसराजपुर, जंगीपुर, कठवामोड और शहर के सैकड़ो लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर राहत सामग्री वितरित किया गया, जिसमें चावल, आटा, दाल, हरी सब्जी, नमक, फ्रूट और फल वितरित किया गया। उक्त अवसर पर मौजूद मीडिया कर्मियों को गमछा और सेनेटाइजर भेंट कर सम्मानित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार केवल कागजो पर ही कार्य कर रही है। धरातल पर कुछ नही है। सब हवा हवाई कार्य हो रहा है। केवल ताली थाली बजाने और मोमबत्ती, दीपक जलाने से कोरोना नही खत्म होगा। मौके पर पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ,डॉ समीर सिंह, राकेश उपाध्याय, अमित सिंह, दीपक सिंह, अधिवक्ता संजय सिंह कुशवाहा, मदन कुशवाहा, सुरेश गुप्ता जंगीपुर, कठवामोड से राजू गुप्ता ,बालेश्वर कुशवाहा,विवेक यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना पाजिटिव पाये जाने पर पूरे गॉव को किया गया सेनेटाइज
Next: जागरूक युवा कल्याण समिति ने खिलाई खिचड़ी

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.