Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अपने को सेवाकर्म से प्रमाणित करें स्वयं सेवक-डॉ.कुमार

ब्यूरो 02-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा स्टेशन बाजार परिक्षेत्र के जरूरतमंद लोगों में खाद्यान्न सामग्री का वितरण कराया गया।

महाविद्यालय के कर्मचारी कमलेश प्रसाद एवं पूर्व स्वयंसेवक सुनील कुमार चौरसिया व पवन कुमार चौरसिया के सहयोग से सामग्री बाटी गई।इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार ने लोगों से अपील की है कि जो भी हो हमें अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कोविड 19 से उपजी समस्याओं के मद्देनजर जागरूक रहने की जरूरत है। हमें साफ सफाई, खानपान, रहन सहन पर तो ध्यान रखना ही है अपनी इम्यूनिटी तथा खुश रहने और अपनों की खुशी पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मैं अपने महाविद्यालय के सभी शिक्षार्थियों से यह अपेक्षा करता हूं कि अपने को समाज में सेवा कर्म से प्रमाणित करें। मनुष्य होने के नाते हम लोगों का कर्तव्य है।इस महामारी की समस्या से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा उद्देश्य रहा है।इस दिशा में हमारे पूर्व प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार सिंह, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, सूरज कुमार जायसवाल, इमिलिया निवासी पिंटू सिंह आदि के सहयोग से लोगों को कठिनाई से मुक्ति दिलाने के सार्थक प्रयत्न किए गए ।जिसमें वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री व कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रविन्द्र कुमार मिश्र एवं सभी स्वयं सेवक सेविकाओं को जो भी कोविड महामारी में अपना योगदान समाज की सेवा हेतु कर रहे हैं उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मानव होने के नाते हम लोगों का एक दूसरे की यथा शक्ति मदद करना कर्तव्य है जो एनएसएस परिवार कर रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शासन ने कोरोना मरीजों के इलाज हेतु निर्धारित की दर
Next: प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रिनिंग में पाये गये 28 संदिग्ध

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.