दिलदारनगर। वैश्विक अदृश्य महामारी कोरोना वायरस covid 19 के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए बीएचयू के छात्र नेता डॉ विकास यादव ने जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करते हुवे शनिवार को अपने गांव फतेहपुर (दिलदारनगर) में घर घर अपने नौजवानों साथियों के साथ जाकर सबसे पहले तो उन्हें कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताए व कोरोना वायरस से सतर्क रहने के सलाह देने के साथ ही उन्हें मास्क एवं साबुन भी वितरित किया।
इस दौरान डॉ विकाश यादव ने कहा कि इस अदृश्य महामारी से बचने के लिए अपने अंदर सावधानी बरतें व जितना अधिक हो सके भीड़ भाड़ वाले इलाकों में अनावश्यक जाने से बचे। बिना मास्क के घरों से बाहर न निकले। यदि आपके पास मास्क न हो तो गमछे या रुमाल से ही मुह ढककर चले व लोगो से सोशल डिस्टेन्स बनाये रक्खे। गरम पानी व काढ़ा का सेवन करे व योग करके निरोग रहने का प्रयत्न करें। वही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गांवों में कोरोना को देवी का प्रकोप मानकर अंधविश्वास फैलाया जा रहा है उससे खुद भी बचे व लोगो को भी जागरूक करे। इस मौके पर दीपक, पप्पू, रजत, भानु, शिव, मंदन, अनिल, संकेत, छोटू, पवन, शनि, गोविन्द, बृजेश, लड्डू, मीठू आदि लोग मौजूद रहे।