जमानियां। आज कोविड19 के कारण आई वैश्विक महामारी के से उत्पन्न मानसिक स्वास्थ्य की समस्या के समाधान एवं उनकी खुशहाली के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश ,यूनिसेफ इंडिया और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में मुस्कुराएगा इंडिया अभियान के 75 जिलों के काउंसलर की एक विशेष ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित हुई।
इस कार्यशाला का उद्घाटन राज्य संपर्क अधिकारी डॉ.अंशुमाली शर्मा ने किया उन्होंने वेविनार को संबोधित करते हुए कहा कि हमें समाज के साथ खड़े रहना है।आप सभी काउंसलर को मिलकर काम करना है औऱ समाज में मानसिक तनाव को दूर करने का प्रयास करते रहना है। कोरोना के इस संकट के समय हमें लोगों के मानसिक तनाव को दूर करना होगा। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारीगण फोन द्वारा कॉलर्स के मानसिक स्वास्थ्य के परामर्श का कार्यक्रम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।आज की ऑनलाइन कार्यशाला एडिक्शन (धूम्रपान) की समस्या एवं धूम्रपान निवारण पर केंद्रित थी।कार्यशाला में लगभग 250 से अधिक काउंसलर प्रशिक्षण प्राप्त किये।वेविनार की मुख्य वक्ता डॉ. नीलम,एम.डी.मनोचिकित्सक ने संदर्भित विषय पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि किसी प्रतिभागी ने क्रास क्वेश्चन नहीं किया।वेविनार में पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन से डॉ. पियूष अन्टोनी यूनिसेफ, दया शंकर सिंह यूनिसेफ आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन अनुराग चतुर्वेदी द्वारा किया गया।इस कार्यशाला में जनपद ग़ाज़ीपुर के मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाताओं ने सहभाग किया।यदि किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार की समस्या है तो आप जनपद के इन काउंसलर्स से सम्पर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं..
डा.एखलाक खान,ग़ाज़ीपुर
मो.7985 614015
डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री,जमानियां
मो.9140780812
डॉ.सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव,सादात
मो.7905189782
डॉ.अरुण कुमार, जमानियां
मो. 9451121040
डॉ.रविंद्र कुमार मिश्रा,जमानियां
मो.9415821386