जमानियां। कोतवाली क्षेत्र धनौता गांव के पास शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे मोटर साइकिल से अज्ञात कारणों से युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गया। आस पास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे गाजीपुर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करंडा थाना क्षेत्र के जमुआव गांव का रहने वाला विवेक खरवार दिलदारनगर से अपने गांव मोटर साइकिल से जा रहा था कि अचानक अज्ञात कारणों से सड़क पर गिर गया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने युवक को घायल अवस्था में देखा तो तत्काल घटना कि सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुँची ने युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गाजीपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ रूद्रकांत सिंह ने बताया कि घायल युवक 35 वर्षीय विवेक खरवार निवासी जमुआव को प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर देखते हुए गाजीपुर रेफर कर दिया गया। उसे सर में गंभीर चोटे आई है और युवक को उल्टी हो रहा है।