Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का दंश झेल रहा मुख्य मार्ग

संवाददाता 08-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कासीमाबाद(गाजीपुर)। जलजमाव से ग्रामीणों का जीवन अस्त व्यस्त,जहूराबाद विधानसभा के कासिमाबाद ब्लॉक के रामपुर दुधौरा ग्राम सभा का मुख्य मार्ग जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का दंश झेल रहा है,सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह मार्ग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के ठीक सामने है जिसमें घुटने बराबर पानी लगा रहता है लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है,रोज हजारों लोग इस मार्ग से गुजरते है।

यह मार्ग मुख्य रूप से भदसा, सिंगेरा, देवली, रामपुर, असना ,महिपालपुर, गोपालपुर आदि गावों को जोड़ता है,समाजसेवी अविनाश सिंह ने बताया कि यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है और प्रसव पीड़ा से परेशान महिलाएं भी यहां इस रास्ते के वजह से आ नहीं पाती है,जहां सरकार गड्ढा मुक्त का ढिंढोरा पीट रही है वहीं यह मार्ग सरकार के विकास के दावों को खोखला साबित कर रही है,इस सड़क पर आए दिन रोज दुर्घटना हो रही है, ओमप्रकाश राजभर जहूराबाद विधानसभा में 50 साल में सबसे ज्यादा विकास का दावा करते घूम रहे है लेकिन शायद विधायक जी की नजर इस सड़क पर अब तक नहीं पड़ी,ग्रामीणों ने चेताया कि अगर इस मार्ग पर जल्द ही कार्य नहीं लगाया जाता है तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर अविनाश सिंह, पप्पु चौहान ,अभिषेक, राहुल चौहान , उमेश चौहान, धर्मवीर चौहान, राजु , विंध्याचल राम, जितेंद्र शर्मा, सोनू गुप्ता, त्रिभुवन, रामकरण आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू कॉलेज में बी.ए.व बीएससी प्रवेश आवेदन पत्र कल से
Next: जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 164 हुई

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.