Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

ब्यूरो 13-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जनपद स्थित राही पर्यटन होटल में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान
भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

इस दौरान पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि आज इस कोरोना के संक्रमण काल मे भाजपा सिर्फ राहत पहुचाने के नाम पर मोदी किट बाटकर सिर्फ दिखावा कर रही है और सभी जरूरत मन्दों तक सरकार राहत पैकेट नही पहुच पा रही है।यदि इस महामारी में समाज सेवी व जनप्रतिनिधियों ने राहत पैकेट नही बाटे होते तो और भी भयावह स्थिति उतपन्न हो सकती थी। इसी को देखते हुये हमने अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र में जब से लॉक डाउन लगा था तब से लेकर आज तक गरीब व जरूरतमन्द लोगो को राहत पहुचाने के लिए अपनी कई टीम बनाकर राहत पहुचाने का काम किया।आज विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका दबाव में है बस पत्रकारिता ही विपक्ष का एकमात्र सहारा बचा है। कोरोना जैसी महामारी में भाजपा राजधर्म का पालन न करके पार्टी धर्म का पालन कर रही है। भाजपा सरकार कोरोना
से बचाव और राहत कार्यों में ध्यान न देकर आने वाले बिहार, पश्चिम बंगाल व गुजरात के चुनाव में अपनी ब्रांडिग कर रही है और विपक्ष को कोरोना का हवाला देकर धरना प्रदर्शन आदि कार्यो पर रोक लगा दिया है। वही उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए सरकार ने 60 हजार करोड़ का बजट आवंटित किया है जिसमें से 46 प्रतिशत बजट खर्च हो गया है। वही उन्होंने सरकार पर सवाल खड़े करते हुये कहा कि मनरेगा में श्रमिको को केवल सौ दिन का काम मिलेंगा बाकी के 265 दिन मजदूर क्या करेंगा। उन्होने केंद्र सरकार से मनरेगा मजदूरी अवधि सौ से बढाकर दो सौ करने का मांग किया है। वही उन्होने सरकार से मांग किया कि पक्के विकास कार्य 75 और मिट्टी के कार्य 25 के अनुपात में विकास कार्यो की योजना बनाये। वही उन्होंने कहा कि जब पॉजीटिव मरीजो की संख्या कम थी तो लॉक डाउन घोषित किया गया था और जब पॉजीटिव मरीजो की संख्या में बेतहाशा बृद्धि हो रही है तब अनलॉक कर दिया गया है। सरकार को चाहिए कि कोरोना महामारी के समय में पार्टी के विकाश की बजाय गरीब व जरूरत मन्द लोगो को लाभ पहुचाने का कार्य करे ताकि उनका भला हो सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व मंत्री प्रतीनिधि मन्नू सिंह, डॉ. समीर सिंह, कन्हैया विश्वकर्मा, विवेक सिंह शम्मी, अनिल यादव, राकेश उपाध्याय, उमेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रक्तदान का कोई विकल्प नहीं-प्राचार्य डॉ. शरद कुमार
Next: पुलिस ने चलाया व्यापक चेकिंग अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.