Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्टेशन बाजार के सम्मानित नागरिकों से अपील,घर में रहें,सुरक्षित रहें

ब्यूरो 15-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों ने प्रतिष्ठित जनता से करबद्ध अपील की है वे घर में रहें और कोरोना वायरस के संक्रमण से खुद बचें और समाज को बचाएं।

सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने कहा कि स्टेशन बाजार में संक्रमित व्यक्ति के मिलने से क्षेत्र हाट स्पाट घोषित किया गया है।ऐसे में हम लोगों का कर्तव्य है कि हम अपने को घरों में सीमित कर लें।संक्रमण से लोगो को बचाने के लिए हमारे डॉक्टर्स, नर्सेज, स्थानीय प्रशासन के लोग, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी, पत्रकार बंधु हमारी बेहतरी के लिए रात दिन सेवा में लगे हुए हैं।उनके समर्पित सेवा योगदान को महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार नमन करता है।सेवा संकल्प के धनी इन योद्धाओं की सेवा हमें इस महामारी से निपटने में मदद कर रही है और वह भी समय आएगा जब हम इससे निजात पाएंगे। जब इस महामारी की संक्रामकता का इतिहास लिखा जाएगा विश्व मानव इन योद्धाओं की सेवा को नमन करेंगे। अतः आप प्रबुद्ध जनों से विनम्र प्रार्थना है कि दो गज की दूरी बनाकर रहें,अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखें,बार बार साबुन पानी से हाथ धुलें,अपने और अपनों के मानसिक स्वास्थ्य का खयाल रखें,सकारात्मक सोच रखें हारेगा कोरोना वायरस, जीतेगा देश। हमारे महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक,सेविकाओं ने इस कठिन दौर में मानवता की उल्लेखनीय सेवा की है मैं उन सभी के प्रति हार्दिक शुभकामनाएं संप्रेषित करता हूं तथा अपने महाविद्यालय के मुखिया डॉ शरद कुमार जी,प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ.अरुण कुमार एवं डॉ.रविन्द्र कुमार मिश्र की सेवा भावना को नमन करता हूं। पुनः पुनः आप सबको सादर प्रणाम करते हुए आपसे अपेक्षा करता हूं कि आप स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने हेतु तत्पर रहते हुए इस अदृश्य महामारी को हराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करेंगे। जय हिन्द, जय भारत।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डायल आउट ऑडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा किसानों ने पशुपालन के सीखे गुर
Next: जनपद में लगातार बढ़ रहे हॉट स्पाट

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.