Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

जमानिया। स्थानीय एस.एस. देव पब्लिक स्कूल की बालक खो-खो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई क्लस्टर-5 खो-खो चैंपियनशिप-2026 में रजत पदक जीतकर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 19 से 22 जुलाई तक सुल्तानपुर स्थित तबीश पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई।

प्रतियोगिता में 25 जिलों के 125 सीबीएसई विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल, अनुशासन और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए लगातार जीत दर्ज की तथा फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में सरस्वती मंदिर पब्लिक स्कूल के साथ रोमांचक संघर्ष के बाद टीम उपविजेता रही और रजत पदक अपने नाम किया। विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों एवं टीम के कोच शानू का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा एवं प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा ने खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है, जिस पर पूरे विद्यालय परिवार को गर्व है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि टीम भविष्य में भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन करेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न
Next: निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.