Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। राज्य कर विभाग द्वारा बुधवार को राज्य कर कार्यालय गाजीपुर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर आयुक्त ग्रेड-1, राज्य कर, वाराणसी जोन प्रथम ने की। इसमें व्यापारियों ने जीएसटी 2.0 के नए प्रावधानों तथा व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।

बैठक में व्यापारियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए अधिकारियों ने जीएसटी के हालिया परिवर्तनों की विस्तृत जानकारी दी। ईंट-भट्ठा व्यापारियों ने पूर्व की समाधान योजना की तर्ज पर जीएसटी में भी समाधान योजना लागू किए जाने की मांग उठाई, जिस पर अधिकारियों ने नियमों एवं प्रावधानों की विस्तार से जानकारी देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। उपायुक्त राज्य कर राजेश ओझा ने बताया कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना तथा उन्हें कर संबंधी नवीन प्रावधानों से अवगत कराना है, जिससे कर व्यवस्था अधिक पारदर्शी एवं सुगम बन सके। कार्यक्रम में राज्य कर विभाग की ओर से संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक), संयुक्त आयुक्त (वि. अनु. शा.), उपायुक्त खंड-1 एवं खंड-2 तथा सहायक आयुक्त खंड-1, 2 और 3 सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं व्यापारी प्रतिनिधियों में लल्लन सिंह, गोपाल राय, रियाज अहमद, पवन कुमार यादव, विजय कुमार, नितीश अग्रवाल, अंकित गर्ग सहित अनेक व्यापारी शामिल हुए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.