Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपाइयों ने फुका विगुल

संवाददाता 29-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियाँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सपाइयों ने सोमवार को बिगुल फूका।

379 विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में व पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह की मौजूदगी में स्थानीय तहसील स्थित सपा कार्यालय से बरूइन मोड़ तक भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये साईकिल यात्रा निकाली गई तथा जगह-जगह पर पार्टी का आह्वान पत्र बॉट कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश में तहसील मुख्यालय पर से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये साईकिल यात्रा निकाल कर व पार्टी का आह्वान पत्र लोगों में वितरित कर भाजपा सरकार की गलत नीतियों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। आज पूरे प्रदेश में अराजगता का महौल ब्याप्त है। पुलिस के द्वारा अबैध वसूली तथा गरीब जनता को प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा है। गरीब, किसान, नौजवान व बेरोजगार के लिए भाजपा की सरकार द्वारा जो घोषणाएं की गई वह सिर्फ कागजों तक ही सिमट गई। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। यह सरकार देश की जनता का भरोसा तोड़ने का घिनौना पाप किया है तथा नागरिकों के अधिकार को कुचलने का प्रयास जारी है। आज हर वर्ग हताश व उदास है। सपा सरकार द्वारा स्वीकृत प्रत्येक कार्यो में विलम्ब किया जा रहा है जिससे जनता परेशान है। बरसात का मौसम व खरीफ की खेती का समय आने के बाद भी पूर्व मंत्री के अथक प्रयास से स्वीकृत कराये गये कार्य चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल का जिर्णोधार व बोल्डर बाइंडिग का कार्य आज भी अधूरा पड़ा है। अभी तक पम्प तो आ गये लेकिन पूरा मोटर नहीं आ सका। एक मोटर महीनों तक जला हुआ है। ऐसे में खेती पूर्णतः बाधित होगी। यह सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। समय आने पर जनता इसका मुहतोड़ जबाब देगी। उक्त मौके पर मेराज खाँ, रामाश्रय यादव, सपा नगर अध्यक्ष सद्दाम खाँ, अनिल यादव, संतोष सिंह, पिन्टू सिंह, संजय शर्मा, लूल्लू सिंह, शम्भू यादव, मोहित गुप्ता, आनन्द कुमार, आदिल, संदीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई,दो की मौत
Next: शस्त्र दुकान पर पहुचे आलाधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.