Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भूख हड़ताल आश्वासन पर खत्म

संवाददाता 29-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। भाकपा माले की ओर से विकास खंड के बरुईन गांव में मनरेगा में लूट एवं फर्जी मस्ट्रोल बनाने के खिलाफ गांव के पूरब तरफ पोखरा पर डोमन वनवासी के नेतृत्व में चल रहा भूख हड़ताल सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज यादव के आश्वशन पर खत्म हुआ। ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज यादव ने डोमन वनवासी को जूस पिलवाकर भूख हड़ताल तोड़वाया।
बरूइन गांव में मनरेगा मजदूरों के जॉब कार्ड पर हाजिरी नहीं लगाने एवं फर्जी मस्ट्रोल बनाने का आरोप लगाते हुए डोमन बनवासी रविवार को कार्यकर्ताओं संग गांव में भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। सोमवार को मौके पर पहुंचे बीडीओ ने हड़ताल को खत्म कराने की कोशिश की लेकिन जॉब कार्ड पर हाजिरी लगाने की मांग को लेकर मजदूर अड़े रहे। इसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज यादव ने पचास मजदूरों का मस्ट्रोल जारी किया तथा बीस नया जाॅबकार्ड जारी कर शेष मांगो दो दिन मे पूरा करने का भरोसा दिया तक भूख हड़ताल स्थगित हुआ। इस मौके पर ब्लॉक सचिव विजयी वनवासी, बुच्चीलाल भूख हड़ताल स्थगित कराया, कार्यक्रम को लाल जीवन, राजू ,सुरेंद्र,वीरेंद्र, शिवशंकर आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अध्यक्ष ने सौंपा एसडीएम को पत्रक
Next: खड़ी मोटरसाइकिल में मोटरसाइकिल सवार ने मारा धक्का

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.