Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तहसीलदार ने दी कानून की जानकारी

संवाददाता 30-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। तहसील सभागार में मंगलवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन तहसीलदार आलोक कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
तहसीलदार आलोक कुमार कि अध्यक्षता में आयोजित जागरूकता शिविर में कोविड 19 के बारे में विस्तार से बताया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को कानून के दायरे में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह दी। कहा कि सभी को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। अपने अधिकार और कानून के बारे जानते रहेंगे तो कभी अदालतों की शरण नहीं लेनी पड़ेगी। कहा कि कानून को परिभाषित करते हुए कहा कि अच्छे मार्ग पर चलना और अनुशासन में रहना ही कानून है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई गरीब व्यक्ति धनाभाव के चलते अपने मुकदमे की पैरवी नहीं कर पा रहा है या उसे वकील नियुक्त करने में परेशानी आ रही है तो वह तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन कर सकता है कुछ औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद उसे प्राधिकरण की ओर से वकील मुहैया कराया जाएगा। कहा कि लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करने और घर-घर न्याय की मशाल जलाने के उद्देश्य से समय समय पर शिविर का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर शैलेन्द्र कुमार सिंह‚ भोला नाथ‚ अशोक राम‚ राम इकबाल सिंह‚ शेषमणी‚ धनंजय सिंह‚ विजय कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ट्रक का शीशा टूटा, चालक बाल-बाल बचा
Next: वाल राइटिंग कर कोविड 19 संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक कर रहीं शिल्पा आनंद

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.