Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मास्क बैंक व ई पत्रिका का विमोचन रासेयो परिवार की समर्पित सेवा का प्रमाण-डॉ.अंशुमालि शर्मा

ब्यूरो 01-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। जनपद गाजीपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए खुशियों भरा दिन रहा। नोडल अधिकारी डॉ.अमित यादव के संयोजन में आज मास्क बैंक का उद्घाटन और ई पत्रिका ‘ परार्थ ‘ का विमोचन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी.एम.ओ. गाजीपुर डॉ.जी.सी.मौर्य रहे तथा अध्यक्षता राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सविता भारद्वाज ने फीता काटकर किया। मास्क बैंक में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवियों द्वारा बनाए गए मास्क संकलित किए गए जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, स्वच्छता के कार्य में लगे हुए कार्मिकों में वितरित किया जाएगा।
विमोचन कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक, भारत सरकार डॉ.अशोक कुमार श्रोती, राज्य संपर्क अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रो.अंशुमाली शर्मा, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल वि.वि.जौनपुर के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव सहित जनपद के एनएसएस संचालित महाविद्यालयों के प्रबन्धक, प्राचार्य, कार्यक्रम अधिकारीगण एवं स्वयं सेवक, सेविकाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए क्षेत्रीय निदेशक, भारत सरकार डॉ. अशोक कुमार श्रोती ने जनपद गाजीपुर कोविड काल में कराए गए कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की।उन्होंने सेवा धर्म को सर्वोपरि बताते हुए इस कठिन दौर में उल्लेखनीय मानव सेवा की सराहना की।प्रदेश के राज्य संपर्क अधिकारी प्रो.अंशुमालि शर्मा ने जनपद के कार्यक्रम अधिकारियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कोविड के संदर्भ में और बढ़-चढ़कर जन सेवा करने की अपील की।उन्होंने मास्क बैंक एवं ई पत्रिका के विमोचन को समर्पित सेवा का उदाहरण बताया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल वि.वि. राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत किया और जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों से अतिथियों को अवगत कराया। उन्होंने जनपद की गतिविधियों को शानदार बताते हुए नोडल अधिकारी डॉ.अमित यादव एवं पूरी टीम को दिली बधाई दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.जी.सी.मौर्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना को हर संभव सहायता देने हेतु आश्वास्त किया साथ ही उन्होंने राजकीय महिला यूनिट को मास्क बनवाने हेतु ₹6500 की राशि भी प्राचार्य को समर्पित किया।प्राचार्य प्रो.भारद्वाज ने राष्ट्रीय सेवा योजना की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी और निरंतर जन सेवा के कार्य में आगे बढ़कर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
मास्क बैंक उद्घाटन के साथ परॉर्थ ई पत्रिका का ऑनलाइन विमोचन भी किया गया। यह पत्रिका राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा अप्रैल माह में किए गए जन सेवा कार्यों को समाहित करती है पत्रिका का प्रथम अंक है। इसी क्रम में कार्यों को सहेजते हुए दस्तावेज़ी प्रारूप में विभिन्न इकाइयों द्वारा संपादित कार्य को आगामी अंकों में जगह दी जाएगी।
ई पत्रिका का संपादन जनपद नोडल डॉ.अमित यादव एवं सहयोगी संपादक वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारीगण हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां से डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर से डॉ.एस.एन.सिंह, स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर से डॉ.विलोक सिंह एवं राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के डॉ. एकलाख खान संपादित पत्रिका विमोचित हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अमित यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव ने किया।इस कार्यक्रम में हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां गाजीपुर से कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार, डॉ.रविन्द्र कुमार मिश्र, सुनील कुमार चौरसिया, कृष्णा वर्मा, पवन कुमार चौरसिया, चंद्रलोक शर्मा, राहुल कुमार गुप्ता, संदीप कुमार चौरसिया, मनीष कुमार मौर्य, वर्तिका सिंह, रूही खातून, शना परवीन, मनीष कुमार, दीक्षा जायसवाल, आरती जायसवाल, शिल्पा आनंद, ज्योति जायसवाल, मिथुन कुमार, सुष्मिता मौर्या सहित स्वयं सेवक सेविकाओं ने सहभागिता की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संगठन विस्तार में ऊर्जावान युवाओं को मिला महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Next: अखिलेश यादव के फोटो को केक खिलाकर मनाया जन्म दिन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.