Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दशमोत्तर कक्षाओं के लिए छात्रवृत्ति आवेदन करने का समय सारणी जारी

ब्यूरो 02-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गाजीपुर नेबताया है कि शैक्षिक सत्र 2020-21 मे दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत (ग्रुप 1,2,3 व 4 से सम्बन्धित पाठ्यक्रम एवं कक्षा 11-12) वितरण के क्रियान्यवन हेतु समय सारणी शासन द्वारा जारी किया जा चुका है।

जिसमे दशमोत्तर कक्षाओं के विद्यालयों का मास्टर डाटावेसतैयार करने, सत्यापन, लाक करने एवं छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदनपत्र भरने ,छात्रवृत्ति वितरण करने आदि का समय सारणी जारी किया गया है। निर्गत समय सारणी के अनुसार 01 जुलाई 2020 से 31 अगस्त 2020 तक मान्यता प्राप्त नवीन शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा वेस मे सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने, पासवर्ड प्राप्त करना एवं संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा अपडेट किये जाने आदि सम्बन्धित कार्यवाही की जानी है, तथा छात्र-छात्राओं द्वारा 01 अगस्त 2020 से 05 नवम्बर 2020 तक छात्रवृत्ति आनलाईन आवेदन पत्र भरा जाना, आनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र-छात्राओं द्वारा वांछित अभिलेखों संलग्नको सहित विद्यालय पर जमा करने की अन्तिम तिथि आवेदन पत्र भरने के 07 दिन के अन्दर, बिलम्बतम 12 नवम्बर 2020 तक ,छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाईन भरे गये आवेदन पत्र की हार्ड कापी वांछित अभिलेखों संलग्नको से मिलान करते हुए शिक्षण संस्थाओं द्वारा आनलाईन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि 02 अगस्त 2020 से 19 नवम्बर 2020 तक निर्धारित किया गया है। उक्त के सम्बन्ध मे जनपद के समस्त दशमोत्तर स्तर के शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त समय सारणी के अनुसार छात्रवृत्ति सम्बन्धी समस्त कार्यवाही पूर्ण करने का कष्ट करें, ताकि समय से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: किसान सम्मान निधि के लिए अपने कागजात दुरुस्त कराए किसान
Next: कोरोना वायरस महामारी के दृष्टिगत जनपद में धारा 144 लागू

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.