Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस के जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने की आप नेताओं ने की मांग

ब्यूरो 04-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में बढ़ती अराजकता और लगातार हो रहे हिंसात्मक हमले पर रोक लगाकर प्रदेश में शांति व्यवस्था बहाल करने व कानपुर के शहीद हुए यूपी पुलिस के 8 जवानों के संदर्भ में आप पार्टी ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

आप नेता जावेद अहमद ने कहा कि अपराधियों का हौसला बुलंद हो चुका है। हत्या डकैती बलात्कार जैसी घटनाओं से प्रदेश की जनता पहले से ही डरी हुई थी ऐसे में कानपुर के यूपी पुलिस के 8 जवानों की शहादत से स्पष्ट हो गया कि प्रदेश के लोगों की सुरक्षा करने वाले हमारे पुलिस भाई भी सुरक्षित नहीं है ऐसे में प्रदेश की जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। आप नेता नागेंद्र शर्मा ने चार मांग रखी। जिसमें ऐसे कुख्यात अपराधियों को पकड़ने जाने वाले पुलिस के जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराया जाए तथा कानपुर में शहीद हुए 8 पुलिस जवानों की घटना की हाई कोर्ट की निगरानी में वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और शहीद हुए प्रत्येक पुलिसकर्मी के परिवार जनों को एक करोड़ रुपए की राशि दी जाए व शहीद हुए पुलिसकर्मी के रैंक के अनुसार उनके परिवार जनों के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। इस मौके पर शुभम कुशवाहा, नागेंद्र शर्मा, जावेद अहमद, नागेंद्र यादव, अनिल कुशवाहा, सुभाष मौर्य आदि लोग मौजूद रहे

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रतिदिन 400 लोगों की कोरोना जांच कराने का दिया गया निर्देश
Next: हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर सात सुत्रीय मांग पत्र सौंपा गया

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.