Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्वदशम् छात्रवृत्ति हेतु समय-सारणी जारी

ब्यूरो 10-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, नरेन्द्र विश्वकर्मा, ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2020-21 पूर्वदशम् छात्रवृत्ति कक्षा-9-10 वितरण के क्रियान्वयन हेतु समय सारिणी शासन द्वारा जारी किया जा चुका है, जिसमें पूर्वदशम् विद्यालयों का मास्टर डाटावेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने, छात्रवृत्ति वितरण करने आदि का समय-सारणी जारी किया गया है।

निर्गत समय सारिणी के अनुसार 06 जुलाई, 2020 से 30 जुलाई, 2020 तक मान्यता प्राप्त नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटावेस में सम्मलित होने के लिए आवेदन करने, पासवर्ड प्राप्त करना एवं संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा अपडेट किये जाने आदि सम्बन्धित कार्यवाही की जानी है, तथा छात्र-छात्राओं द्वारा 24 जुलाई, 2020 से 12 अक्टूबर, 2020 तक छात्रवृत्ति आनलाईन आवेदन पत्र भरा जाना, ऑनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र छात्राओं द्वारा वांछित अभिलेखों संलग्नकों सहित विद्यालय पर जमा करने की अन्तिम तिथि आवेदन पत्रा भरने के 07 दिन के अन्दर, विलम्बतम 19 अक्टूबर, 2020 तक, छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन भरे गये आवेदन पत्र की हार्ड कापी वांछित अभिलेखों संलग्नकों से मिलान करते हुए विद्यालयों द्वारा ऑनलाईन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अन्तिम
तिथि 28 अक्टूबर, 2020 निर्धारित की गयी है। जनपद के समस्त पूर्वदशम् शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त समय सारणी के अनुसार छात्रवृत्ति सम्बन्धी समस्त कार्यवाही पूर्ण करने का कष्ट करें, ताकि समय से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ
प्राप्त हो सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सुधांशु, मुकुंद और निकिता रहे अव्वल
Next: हिंदू कॉलेज के वेविनार में कल करें शिरकत-प्राचार्य डॉ.शरद कुमार

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.