Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आयुर्वेदिक जड़ी बुटियो की विशेषताओं पर डाला गया प्रकाश

ब्यूरो 14-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। नीति आयोग भारत सरकार के पोर्टल दर्पण पर प्रदर्शित गाजीपुर के शिविर सोसाइटी संगठन/स्वय सेवी संगठनों के पदाधिकारियों की कोविड़-19 महामारी से सम्बन्धित बैठक रायफल क्लब सभागार गाजीपुर में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए जिस तरह से तेजी आ रही है जनपद में उसी प्रकार हम उसे बचने हेतु भारत सरकार की एडवाइजरी के निर्देशो का पालन करे उन्होने ने कहा कि जनपद में स्वैच्छिक संगठन अभी तक इस महामारी के बचाव में महत्वपूर्ण योगदान करते आ रहे है। हमे पूर्ण विश्वास है कि आगे भी उनका सहयोग मिलता रहेगा। उन्होने सोसल डिस्टेसिंग के साथ-साथ विशेषकर मास्क लगाने पर जोर दिया। बैठक में संगठन के माध्यम से महामारी से बचाव हेतु गॉव-गॉव जाकर लोगो को जागरूक करने की अपील की। संस्थाओ के तरफ से रंगबहादुर सिंह अमौरा निवासी प्राचीन भारतीय इलाज पद्धति में आयुर्वेदिक जड़ी बुटियो की विशेषताओं पर प्रकाश डाला एवं महत्वपूर्ण औद्यधि गिलोय (अमृता का काढा बनाकर पीने की अपील की। मिशन गिलोय के प्रभारी सूर्यकुमार सिंह ने बैठक में भाग लेने वाले व्यक्तियों को निःशुल्क गिलोय का पौधा वितरण किया। संगठनो के पदाधिकारियों ने इस महामारी से निजात पाने में संस्था द्वारा किये गये कार्यो के साथ-साथ भविष्य में किये जाने वाले कार्य योजना पर प्रकाश डाला। बैठक में सती अनशुईया ग्राम सेवा समिति के सचिव कमलेश सिंह, पूर्वाचल रूलर डब्लबमेन्ट एण्ड ट्रेनिंग इनस्टीच्यूट के सचिव कपिल देव, जन कल्याण परिसद के अध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह, अली अहमद एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाईटी के सचिव खॉन अहमद जावेद, योग साधना एवं युवा विकास संस्थान के सचिव पारसनाथ, दक्ष सेवा प्रशिक्षण संस्थान, गौरी शिक्षण विकलांग समिति के सचिव अनिल कुमार भारती, ज्ञानदीप जन कल्याण संस्थान के सचिव अमित कुमार ठाकुर, जन कल्याण संस्थान के सचिव विमला आदि ने इस महामारी में सहयोग करने की प्रतिबद्धता जतायी। बैठक में 49 संस्थाओं के पदाधिकारियो ने भाग लिया।इन सभी का वास्टसअप ग्रुप बनाया गया जिसमें आगामी कार्यायोजना की क्रियान्वयन के साथ-साथ पदाधिकारी समन्वयन स्थापित कर सूचनाओ से अपडेट रहेगे। बैठक का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के एसीटी सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया। अन्त में बैठक के सह नोडल अधिकारी/जिला युवा समन्यवय नेहरू युवा केन्द्र गाजीपुर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कल कलेक्ट्रेट कार्यालय रहेगा बन्द
Next: स्वास्थ्यकर्मीयों को एसडीएम ने दिया प्रशिक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.