Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस के दखल से नही टूट पाई चाय की दुकान

विशेष संवाददाता 14-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। सरकार एक ओर गरीबों के लिए रोजगार सृजन करने में एड़ी चोटी की जोर लगाये हुए है। वही दूसरी ओर नगर पालिका जमानियां के कर्मचारी एक चाय की दुकान को उखाड़ फैंकने के लिए सोमवार की रात करीब 7 बजे जेसीबी लेकर रात को अतिक्रमण हटवाने पहुंच गये। पुलिस के दखल के बाद चाय की दुकान बची।
ऐसा ही एक मामला नगर पालिका क्षेत्र के विकास खंड तिराहे के पास से सामने आया। जहां एक चाय की दुकान है। चाय की दुकान संचालक सूरज चौधरी का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष एहसन जफर करीब 50 वर्षो से चला रहा चाय की दुकान को हटवा कर दुकान के पीछे कब्रिस्तान में जाने के लिए रास्त बनवाना चाहते है। जबकि कब्रिस्तान में जाने के लिए पहले से रास्ता मौजूद है और कब्रिस्तान कि भूमि पर मुकदमा चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिस भूमि पर दुकान है वह 10-12 फीट का है और चाय की दुकान पर जगह बैठने की न रहे तो कैसे दुकानदारी हो पायेगी। दुकान के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग है। चाय की टीन शेड की दुकान को हटवाने के लिए देर शाम करीब 7 बजे जेसीबी के साथ नगर पालिका के कर्मचारी पहुंचे। जिसकी सूचना मिलते ही मैं भी मौके पर पहुंच गया और रोजी रोटी की दुहाई देते हुए गिडगिडाने लगा। जिसके बाद नगर के संभ्रांत लोग भी मौके पर पहुंचे और नगर पालिका द्वारा किये जा रहे कृत्य को उच्चाधिकारीयों को अवगत कराया। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गयी और हल्का प्रभारी मंशा राम गुप्ता ने नगर पालिका के कर्मचारियों से सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में दिन के समय दुकान हटवाने की बात कही।  जिस पर नपा कर्मचारी विजय शंकर राय चाय की दुकान को हटवाने के लिए अड़े रहे। जिस पर पुलिस ने मौके पर विवाद न हो इसके लिए नगर पालिका की जेसीबी सहित कर्मचारी विजय शंकर राय को कोतवाली ले आये। जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर नगर पालिका ईओ अब्दुल सब्बुर, कर्मचारियों, सफाई कर्मियों एवं सभासदों के साथ कोतवाली पहुंच गए और उपनिरीक्षक से ऐसा करने पर नाराजगी व्यक्त की। कुछ ही देर में कमान कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने संभाल ली और बिना कारण कोतवाली में मौजूद झाडू‚ फावडा आदि के साथ नगर पालिका के कर्मचारियों को कोतवाली से बार का रास्ता दिखाया। जिसके बाद उन्होंने जम कर लताड़ लगाई और बिना सक्षम अधिकारी के दुकान गिराने के प्रयास की कड़ी निंदा की। दोनों पक्षो को समझा बुझा कर उपजिलाधिकारी ने निर्देशो का पालन करने की बात कही। उन्होंने एतराज जताते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में एक दुकान का सिर्फ अतिक्रमण हटवाना उचित नही है। इओ अब्दुल सब्बुर ने बताया कि चाय संचालक के पास गुमटी रखने कि अनुमति है लेकिन उसने अधिक कब्जा किया हुआ है। जिस कारण से उसे नेटिस दी और जेसीबी भेज कर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की जा रही थी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सप्ताहिक बन्दी के दिन भी खुलेगी दुकानें
Next: जिलाधिकारी ने की बड़ी कार्यवाई

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.