Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गिलोय के पौधे का हुआ वितरण

संवाददाता 17-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। आयुष मंत्रालय के माध्यम से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी एवं नेशनल मेडिसिन प्लांट बोर्ड के सौजन्य से शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम देवरिया में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश कुमार राय के हाथों निःशुल्क गिलोय पौध का वितरण हुआ।

बताते चले कि कार्यक्रम में कुल 200 से अधिक गिलोय के पौधे गांव के गणमान्य किसानों व अन्य लोगो को वितरित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश राय ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए गिलोय का सेवन रामबाण के समान है। इसके सेवन से प्रतिरोधक क्षमता में विकाश होरहा है। आयुष मंत्रालय की तरफ से निःशुल्क गिलोय वितरण कार्यक्रम लोगो मे गिलोय की महत्ता को बढ़ा रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पत्रकार विजयनरायन तिवारी तथा अधिवक्ता अशोक कुमार राय ने भी गिलोय की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा इसके नियमित सेवन करने पर जोर दिया। उक्त मौके पर शैलेश राय, रविन्द्र यादव, मुन्नू पवन राय, चन्द्रभूषण राय, हरवंश राजभर, अंगनु राम, धनन्जय यादव, विजय राय, अंजनी राय, राजकुमार राय, नीलेश राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल समान पर जनसम्पर्क अधिकारी बृजेश राय ने सबका आभार ब्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चाकू के साथ टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार
Next: सीडीओ ने ग्राम पंचायत माहेपुर का किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.