Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शोक सभा का हुआ आयोजन

संवाददाता 22-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। भारतीय जनता पार्टी कि स्थानीय इकाई कि बैठक मंगलवार को पाण्डेय मोड़ स्थित बजरंग औद्‍योगिक प्रशिक्षण केन्द्र में शोक सभा का आयोजन किया गया। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड 19 में कार्यो को लेकर चर्चा की गयी।
बैठक में मंडल प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेन्द्र राय ने नगर मंडल के सेक्टर प्रभारी एवं संयोजक से समस्त बूथों समितियों का सत्यापन 24 से 31 जुलाई के बीच करने की योजना को लेकर चर्चा किया और जरूरी दिशा निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड 19 कि वजह से लाॅक डाउन के दौरान नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगो के जीवन रक्षा हेतु निमित्त घरों में रहकर सरकार के आदेश का पालन किया और मानवीय हितों के प्रति असहाय एवं ज़रूरतमंद लोगों के सुरक्षा‚ तात्कालिक आवश्यक्ताओं की पूर्ति करने की सराहनीय कार्य के लिए आभार प्रकट किया। नगर के पूर्व अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद जय प्रकाश गुप्ता व जिलाकार्यसमिति सदस्य संतोष पांडेय ने पार्टी की मौजूदा स्थिती पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक के अंत में भाजपा के संस्थापक श्रेणी के वरिष्ठ नेता मध्यप्रदेश के राज्यपाल महामहिम लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दो मीनट का मौन रख मृत दिवंगत आत्मा कि शान्ति के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर संजय जायसवाल‚ आशीष वर्मा, सत्यजीत चौरसिया, राकेश प्रजापति‚ राहुल वर्मा, संजीत यादव, शिवम पांडेय, अनिल कुमार वर्मा‚ जगदीश वर्मा‚ संतोष गुप्ता‚ राकेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कुलपति का पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन
Next: प्रधानाचार्य के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.