Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सेवराई में दीपोत्सव का हुआ आयोजन

ब्यूरो 06-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

सेवराई(गाजीपुर)। अयोध्या में बहुप्रतीक्षित भव्य श्री राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने के बाद गुरुवार की रात क्षेत्र में लोगों ने अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाया।

सेवराई गांव के अति प्राचीनतम सेवराई गढ़ी ग्राम रामलीला समित के मंच को दुल्हन की तरह झालरों से सुसज्जित कर हजारों दीप प्रज्वलित कर रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ कराने के साथ ही दीपोत्सव के रूप में मनाया गया। रामलीला समिति द्वारा गांव के लोगों का आह्वान किया गया था कि अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास के नाम पर हर घर से एक दीया प्रभु श्री राम के नाम रामलीला मंच पर अवश्य जलायें जिसे ग्रामीणों ने हाथों हाथ लेते हुए जय श्री राम के उद्घोष के साथ प्रत्येक घर से एक एक दीप श्रीराम मंच पर जलाया सुंदरकांड के पाठ के बाद सभी उपस्थित ग्रामीणों को भगवान श्रीराम का लगाया गया भोग का लड्डू प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इस मौके पर संजय सिंह अध्यक्ष , सुमन्त सिंह सकरवार सचिव , दीनानाथ गिरी व्यास , अरविंद सिंह ,अश्वनी सिंह , हरिनारायण सिंह ,राम अवधेश शर्मा ,उपेंद्र लाल ,शेरू ,गौरव सिंह , बबलू सिंह , विनोद सिंह , संदीप सिंह , सुरेंद्र लाल , राहुल सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे वही सतरामगंज बाजार में जागरूक युवा कल्याण समिति द्वारा घरों में दीपक जलाकर आतिशबाजी कर श्री राम मंदिर के शिलान्यास का जश्न मनाया जिसमें प्रमुख रुप से संजय गुप्ता , राजू गुप्ता , सुख्खू गुप्ता आदि लोग प्रमुख रूप से सक्रिय भूमिका निभाई ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी
Next: पूर्व केन्द्रीय मंत्री को उपराज्यपाल बनाये जाने पर हर्ष

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.