नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के नूरपुर में हुए सैनिक पर पुलिस बर्बरता के मामले में शुक्रवार को शिवपाल यादव की पार्टी के प्रदेश महासचिव एस पी पाण्डेय ने पहुंचकर पीड़ित परिवार का दर्द बांटा।
सरकार पर हमला बोलते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि जिस मामले को खुद मुख्यमंत्री संज्ञान लेते हो और प्रदेश के मंत्री खुद परिवार के दुःख में न्याय का भरोसा देते हो उस मामले में मेडिकल टीम द्वारा पुलिस व डॉक्टर टीम को बचाने में कोई कसर नही छोड़ा गया और लीपापोती किया गया। अब तो मजिस्ट्रेट के जांच पर ही सैनिक परिवार का भरोसा है। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा प्रदेश में ब्राह्मणों के साथ अत्याचार हो रहा है जो अब सहन नही किया जएगा। सैनिक परिवार पर हुये पुलिसिया अत्याचार की घोर निंदा करते हुए कहा की इस घटना में हम सैनिक परिवार के साथ हैं और अगर इस परिवार को न्याय नही मिला तो हम जिला ही नही पूरे प्रदेश में जनांदोलन करने को बाध्य होंगे और इसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस मौके राजेश्वर तिवारी, वीरेन्द्र तिवारी ,रबिन्द्र तिवारी ,मोहन पाण्डेय, अनिल मिश्रा आदि रहे।