Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोरोना कन्ट्रोल रूम का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो 11-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कोविड-19 के दृष्टिगत जिला कलेक्ट्रेट में बनाये गये कोरोना कन्ट्रोल रूम का मंगलवार को जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होने होम कोरेन्टाईन किये गये मरीजो की जानकारी ली और संख्या पूछा जिसपर बताया गया कि अब तक 296 मरीजो को होम कोरेन्टाइन किये गये है। जिस पर जिलाधिकारी ने होम कोनेटाइन मरीजो से दूरभाष के माध्यम से प्रतिदिन सम्पर्क करते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी रखने तथा उनकी पूरी फीडबैक लेने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि उनके साथ परिवार का एक व्यक्ति अटेन्डेन्ट के रूप में मौजूद रहे। उसके पास पी पी ई किट, मास्क व सेनेटाईजर अवश्य रहे, तथा परिवार के प्रत्येक सदस्य अपने मोबाईल में आरोग्य सेतु एप्प /होम आईसोलेशन एप्प अवश्य डाउनलोड रखे। उन्होने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि होम आईसोलेशन में रहने वाले व्यक्ति को भारत सरकार/राज्य सरकार के द्वारा जारी गाईड लाईन का शत् प्रतिशत पालन करना होगा अन्यथा पालन न करने वाले व्यक्ति को जबरन एल वन अस्पताल में भर्ती किया जायेगा। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने से व्यापारियों में दहशत
Next: मुख्यमंत्री नवीन विकास प्राथमिकता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 13 को

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.