Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लूट की बाइक के साथ तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

ब्यूरो 18-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। बीते 16 अगस्त को जमानियॉ थाना क्षेत्र के असैचन्दपुर पुलिया के पास हुए लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों को पुलिस ने दूसरे दिन ही बरुइन ग्राम स्थित पुलिया के पास से धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार सोमवार को थाना प्रभारी जमानियां मय हमराही के साथ बरुइन ग्राम की ओर गस्त पर निकले थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कुछ शातिर लुटेरे बरूईन नहर पुलिया के पास होते हुए किसी घटना को अंजाम देने के लिए जाने वाले हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बरूईन नहर पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी नहर पुलिया के एक तरफ तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। तीनों के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वे मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज कर भागने का प्रयास करने लगे तभी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पकडे गये लोगों से जब बाइक गाड़ी का पेपर मांगा गया तो उन लोगों के पास बाइक का कोई पेपर नहीं था। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया गया कि यह बाइक लूट की है इसका कोई कागजात उनके पास नहीं है। यह मोटरसाइकिल हम लोगों द्वारा 16 अगस्त 2020 को असैचन्दपुर पुलिया से लूटी गई थी। हम लोग अपना शौक पूरा करने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे। उक्त लूट की घटना का मुकदमा थाना जमानियां में पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार होने वाले अभियुक्तों में सौरभ सिंह पुत्र अवध बिहारी सिंह, अरूण यादव पुत्र दयाशंकर यादव निवासी बरूईन थाना जमानिया व अजय प्रताप सिंह पुत्र बैरिस्टर सिंह निवासी धुस्का जमानियां है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक मोटरसाइकिल नं० UP61 F 4885 बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल राजीव सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक मंशा राम गुप्ता, उपनिरीक्षक राजीव कुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी अशोक पाण्डेय, कां०फुजैल, बलवंत सिंह आदि थे। ज्ञात हो कि सौरभ सिंह मुम्बई रखकर शिक्षा ग्रहण करता था लेकिन शौक व लालच ने उसे अपराधी बनने पर मजबूर कर दिया। मुम्बई में रहने के दौरान ही उसने 2018 में कैश वैन लूट की घटना को अंजाम दिया तथा गॉव चले आये। मुम्बई पुलिस कई दिनों की कड़ी मसक्कत के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। सौरभ करीब चार माह पहले जमानत पर गॉव आ गया था लेकिन अपने शौक को पूरा करने के लिए पुनः गलत रास्ते को ही चुन लिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शाखा प्रबंधक को सौंपा पत्रक
Next: बूथ कमेटी का हुआ गठन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.