Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना महिलाओं के लिये साबित हो रहा वरदान

ब्यूरो 19-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कोविड-19 के दौर में कमजोर वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति पर सीधे तौर पर असर पड़ा है। ऐसे में पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना चलायी जा रही है जो अब महिलाओं के लिये वरदान साबित हो रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती व गर्भस्थ शिशु को पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराना है। योजना में पहली बार मां बनने पर गर्भवती महिला के खाते में तीन किश्तों में 5000 रूपये दिये जाते हैं जिससे वह गर्भावस्था में पर्याप्त पोषक आहार ले सकें। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो अप्रैल 2020 से जुलाई 2020 तक 5,431 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल चुका है।

जिला सामुदायिक प्रक्रिया मैनेजर (डीसीपीएम) अनिल वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना के तहत अप्रैल 2019 से मार्च 2020 तक 28,731 महिलाओं का पंजीकरण किया गया जिसमें से 28,731 महिलाओं को लाभ मिल चुका है। वहीं कोविड-19 के दौरान अप्रैल 2020 से जुलाई 2020 तक 5,431 लाभार्थियों को योजना का दिया गया। उन्होंने बताया कि जनवरी 2017 से शुरू हुयी योजना तहत अब तक 22.28 करोड़ रुपये का वितरण किया जा चुका है।
तीन किश्तों में दिये जाते हैं पांच हजार रूपये मोहम्दाबाद ब्लॉक पीएचसी के बीपीएम संजीव ने बताया कि योजना के तहत पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को पोषण के लिए 5000 रूपये का लाभ तीन किश्तों में दिया जाता है। पंजीकरण कराने के साथ गर्भवती को पहली किश्त के रूप में 1000 रूपये दिये जाते है। प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने पर गर्भावस्था के छह माह बाद दूसरी किश्त के रूप में 2000 रूपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और बच्चे के प्रथम चरण का टीकाकरण पूर्ण होने पर तीसरी किश्त के रूप में 2000 दिये जाते है।
लाभार्थी – ब्लॉक मोहम्दाबाद ग्राम हाटा की बंदना ने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भावस्था के कठिन समय में अतिरिक्त पोषण एवं भोजन की आवश्यकता थी। इस परिस्थित में स्वास्थ्य विभाग की योजना के तहत 5000 रूपये के रूप में बड़ी आर्थिक सहायता मिली जिससे उनके इलाज और खान-पान में बहुत सहायता मिली है।
कैसे मिलेगा योजना का लाभ
जिले के समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारियों की निगरानी में गांव व वार्ड की आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी, एएनएम के माध्यम से भरा जाता है। लाभार्थियों को इस योजना का लाभ पाने के लिए मुख्य रूप से मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड (एमसीपी कार्ड), आधार कार्ड व पासबुक की छाया प्रति फार्म भरते समय जमा करना होता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मोहर्रम एवं गणेश चतुर्दशी में किसी प्रकार की धार्मिक जुलूस नही निकाली जायेगी
Next: क्रिकेट कैम्प और ट्रायल के लिए डीएम से मिले जीडीसीए पदाधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.