Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अराजक तत्वों ने महापुरुषों की मूर्तियों को किया क्षतिग्रस्त

संवाददाता 21-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह। अराजकतत्वों ने आंबेडकर, भगवान बुद्ध और संत रविदास की तोड़ी प्रतिमा,लगाया गोबर थाना क्षेत्र के फेफरा गांव में गुरुवार की रात असमाजिक तत्वों ने डा.आंबेडकर प्रतिमा की तर्जनी,गौतम बुद्ध की अंगुली, संत रविदास की अंगुली तोड़ दी और उनके चेहरे पर गोबर पोत डाली।

शुक्रवार की सुबह जानकारी होते ही पार्क में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही कासिमाबाद तहसीलदार डा. विराग पांडेय, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, कानूनगो जयप्रकाश सिंह और सीओ महमूद अली ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त प्रतिमा का मरम्मत कराकर सही कराया। तब जाकर ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। ग्राम अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश राम की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। गांव के लोग शुक्रवार की सुबह पार्क में टहलने गए थे।उनकी नजर स्थापित डा.भीमराव आंबेडकर,भगवान बुद्ध और संत रविदास की क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर पड़ी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई,भीम आर्मी से दर्जनों कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए आक्रोशित लोग पार्क में नयी प्रतिमा लगाने व दोषी को तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन के साथ नारेबाजी शुरू कर दिए।ग्राम प्रधान रामनाथ राम ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मरदह शरदचंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच मामला सुलझाने का प्रयास किया परन्तु ग्रामीण नहीं माने तो,सीओ कासिमाबाद,तहसीलदार,नायब तहसीलदार,कानूनगो मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही प्रतिमा का मरम्मत कार्य शुरू कराया।तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मरम्मत कार्य पूर्ण कराकर।तहरीर के आधार पर छानबीन जारी है।इस मौके पर पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष कमलेश गौतम, शैलेश राम, भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष संतोष बागी, मनोज कुमार एडवोकेट, विरंजन शाही, इंजीनियर नितेश कुमार, अजय कुमार रौकी, श्रीकांत, अजय भारती, सोनू, उदय चौहान, जैश कुमार, ज्योति कुमार, लालजी, प्रदीप, अशोक, रामजी, राजेश, राजू, अलगू, सत्यप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आवारा पशुओं के आतंक से किसान परेशान
Next: तहसील परिषर में कोविड 19 की हुई जांच

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.