Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भण्डारण अनुज्ञप्ति प्राप्त करने की अनिवार्यता नहीं

विशेष संवाददाता 21-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर । वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी खनन /मुख्य राजस्व
अधिकारी ने बताया है कि उ0 प्र0 खनिज (अवैध खनन ,परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियमावली -2018 के प्राविधानो के अन्तर्गत फुटकर विक्रेताओ को
अधिकतम 100 घनमीटर तक उपखनिज के भण्डारण अनुज्ञप्ति प्राप्त करने की अनिवार्यता नहीं है इस हेतु विभागीय पोर्टल पर विवरण आनलाईन दर्ज कराये
जाने का प्राविधान है।

उक्त के सम्बन्ध मे निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के पत्र संख्या 576 / एम -228/2017 (खनिज नीती) (अद्ध दिनांक 17 जुलाई,2020 के द्वारा जनपद के 100 घनमीटर तक उपखनिजो (गिट्टी, बालू, मौरम आदि) के फुटकर विक्रेताओ को निर्देश दिये गये थे कि वह विभागीय पोर्टल पर भण्डारण सम्बन्धी अपना विवरण पंजीकरण करायें, 100 घनमीटर तक के उपखनिजो के भण्डारण का संचालन (क्रय/बिक्रय) पोर्टल पर बिना आनलाईन पंजीयन के यदि किया जाता है। तो वह उ0 प्र0 खनिज अवैध,खनन,परिवहन एवं भण्डारण का निवारण
नियमावली 2018 का उल्लंघन होगा ऐसे फुटकर भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध उ0 प्र0 उपखनिज भण्डारण नियमावली 2018 मे दिये गये प्राविधानो के अधीन कार्यवाही की जायेगी। उन्होने जनपद गाजीपुर के समस्त 100 घन मीटर तक उपखनिजो (गिट्टी,बालू, मोरम आदि) के फुटकर विक्रेताओ को निर्देशित किया
है कि विभगीय पोर्टल पर तत्काल पंजीयन के उपरान्त ही उप खनिजों के भण्डारण का संचालन क्रय /बिक्रय किया जाय ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रिलायंस फाउंडेशन द्वारा कृषक सशक्तिकरण के लिए की गई नई पहल
Next: अपात्र घोषित आवेदकों की सूची चस्पा

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.