Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हर हाल मे टेल तक पानी पहुचाया जाय-डीएम

ब्यूरो 22-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने सेमरा कटान क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। वहां कराये जा रहे बोल्डर कार्य, पीचिंग कार्य को देखा तथा उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बांस का ठाट बनाकर गंगा को मोड़ने हेतु कार्यवाही करने का निर्देश देवकली पम्प कैनाल के अधिकारियों को दिया।

तत्पश्चात वीरपुर पम्प कैनाल का निरीक्षण किया वहां निरीक्षण के दौरान 20 हार्सपावर का मोटर जला पाया गया तथा दो 10-10 हार्सपावर को मोटर चलता पाया गया। जिलाधिकारी ने नहर मे समय-समय पर पानी न छोड़े जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लधु डाल नहर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नहर को साफ-सफाई कराते हुए हर हाल मे टेल तक पानी पहुचाया जाय जिससे किसानों को पानी की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने करीमुद्दीनपुर मे बनाये गये स्थायी गौ आश्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां की व्यवस्था के बारे मे विस्तार से जानकारी ली तथा पशुओ को चारा, पानी, दवा, आदि की उपलव्धता एवं उनको रोगो से बचाने के उपायो के सम्बन्ध मे भी पूछा। इस दौरान उन्होने केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिया कि इस स्थायी गोवंश आश्रय केन्द्र मे किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर सीधे केन्द्र प्रभारी जिम्मेदार होगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 19 ग्राम हॉट स्पाट क्षेत्र से हुये मुक्त
Next: शासन के मंशा के अनुरूप उठाये जा रहे सुधारात्मक कदम

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.