Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सर्वाइकल कैंसर से बचाव है बहुत जरूरी

विशेष संवाददाता 26-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp


गाजीपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव बहुत जरूरी है जो गर्भाशय ग्रीवा से शुरू होकर लिवर, ब्लैडर, योनि, फेफड़ों और किडनी तक फैल जाता है। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रगति कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की बात करें तो ब्रेस्ट कैंसर के बाद 25 प्रतिशत महिलाओं में मौत का दूसरा कारण सर्वाइकल कैंसर है।

सर्वाइकल कैंसर क्या है –
जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ तारकेश्वर ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा से शुरू होकर शरीर के दूसरे अंगो तक फैलता है। गर्भाशय ग्रीवा एक सरफेस से कवर होती है, जिसके सेल्स में कैंसर विकसित होता है। यह बीमारी ज्यादातर पैपीलोमा वायरस के कारण होती है।
किन महिलाओं को अधिक खतरा होता है-
30-45 की उम्र में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर का सबसे अधिक खतरा होता है। इसके अलावा गर्भनिरोधक गोलियों का अधिक सेवन करना, अल्कोहल या सिगरेट पीना, एचपीवी संक्रमण के कारण, कम उम्र में मां बनना, बार-बार प्रेग्नेंट होना और असुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाने के कारण महिलाएं इस बीमारी की चपेट में जल्दी आ जाती हैं।
सर्वाइकल कैंसर के लक्षण –
महिलाओं को पीरियड्स अनियमित, असामान्य रक्तस्राव, बार-बार यूरिन आना, पेट के निचले हिस्से व पेट में दर्द या सूजन, बुखार, थकावट, भूख न लगना, वैजाइना से लाइट पिंक जेलनुमा डिस्चार्ज होना इसके मुख्य लक्षण हैं।
चेकअप है जरूरी –
डॉ तारकेश्वर ने बताया कि इलाज के लिए आने वाली महिलाओं में यदि सर्वाइकल कैंसर के कोई लक्षण दिखते हैं तो उन्हें बीएचयू सर सुन्दरलाल चिकित्सालय या राजकीय महिला चिकित्सालय कबीरचौरा वाराणसी के लिए रेफर किया जाता है ताकि वह वहां पर जांच की पुष्टि कर इलाज शुरू करा सकें। सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए सबसे जरूरी नियमित चेकअप है। इसके लिए महिलाओं को चाहिए कि वह साल में 2 या 3 साल में एक बार पैप स्मीयर टेस्ट अवश्य करवाएं ताकि समय रहते इस बीमारी का पता लगाया जा सके।

सावधानियों को रखेगे ध्यान में तभी हों सर्वाइकल कैंसर से बचाव
• असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने से बचें।
• धूम्रपान, शराब जैसी नशीली वस्तुओं से जितना हो सके दूरी बनाए रखे। इसमें निकोटीन होता है, जो गर्भाशय ग्रीवा में जमा होकर कैंसर सेल्स को बढ़ावा देता है।
• महिलाओं को अपनी डाइट, हरी साग सब्जियां, दूध एवं उससे बने खाद्य पदार्थ, फाइबर फूड्स, साबुत अनाज और अंकुरित दाना, सूखे मेवे, बीन्स आदि अधिक लें। साथ ही जंक फूड और बाहरी चीजों से दूरी बनाये रखें।
• प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम व योग करें। इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटी भी ज्यादा से ज्यादा करें और भोजन के बाद भी 10 मिनट जरूर टहलें। सबसे जरूरी बात अपना मोटापा कंट्रोल में रखें क्योंकि यह सिर्फ कैंसर ही नहीं बल्कि कई बीमारियों की जड़ है।
• इस बीमारी से बचने के लिए सबसे जरूरी टीकाकरण है। इस बीमारी से बचने के लिए ह्यूमन पेपिलोमा वैक्सीन (एचपीवी) इंजेक्शन लगवाना न भूलें। आप चाहे तो पोलियो की तरह यह इंजेक्शन भी कम समय में लगवाया जा सकता है लेकिन डाक्टर के परामर्श पर लगवाना चाहिए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: व्यापारियों के हित मे नपा अध्यक्ष संग नगर सांसद प्रतीनिधि ने सौपा पत्रक
Next: छात्रवृत्ति भरने में रखें ध्यान

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.