Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जांच से कतरा रहे हैं लोग

संवाददाता 31-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। सरकार की ओर से भले ही कोरोना की जांच में तेजी लाने के निर्देश हों लेकिन क्षेत्र के लोग जांच कराने से ही कतरा रहे हैं लेकिन तहसील‚ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग कि जुगलबंदी की वजह से प्रतिदिन 300 से अधिक जांच संभव हो पा रहा है।

सोमवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाके यूनियन बैंक अभईपुर‚ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरूइन‚ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानियां‚ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेटाबर में कोविड 19 टेस्ट तहसील के अधिकारी सहित हल्का के लेखपाल मौजूदगी में करायी गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी भी जगह पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। जो राहत की बात रही। वही तहसील प्रशासन प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर अधिक से अधिक कोरोना की जांच कराने में जुटा है। कई बार जांच कराने वाले लोगों की संख्या कम होने पर पुलिस विभाग का सहयोग लिया जा रहा है और डंडे के बल पर कोरोना की जांच करायी जा रही है। अभईपुर गांव में मौजूद नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया ने 300 से अधिक कोरोना की जांच करावायी और बताया कि लोग जांच कराने से कतरा रहे है लेकिन पूरी तत्परता से जांच करायी जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निधन से शोक
Next: अरे ये क्या कैसे गिरा घर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.