Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अपर जिलाधिकारी ने वज्रपात के दौरान बचाव के बताये गुर

ब्यूरो 02-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी वि0रा0 राजेश कुमार सिंह ने समस्त आमजनमानस को वज्रपात के दौरान घर या कार्यस्थल पर हो तो क्या करें और क्या न करें के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होने सूचित किया कि आसमान में अंधेरा छा जाये और तेज हवा हो तो सतर्क हो जाएं। यदि आप गड़गड़ाहट सुनते है, तो समझ लें कि बज्रपात होने वाला है। जब तक बिल्कुल आवश्यक न हो बाहर न जाएं। याद रखें, बिजली की चमक और गड़गड़ाहट के बाद बज्रपात हो सकता है, इस दौरान घर के अंदर रहें और यदि संभव हो तो यात्रा से बचे। अपने घर के बाहर खिड़कियोे और दरवाजों को बंद करें। बच्चे और जानवर अंदर रहे, अनावश्यक विजली के उपकरणों को अनप्लग करें। पेड़ की लकड़ी या किसी अन्य मलबे को हटा दें जो हवा में उड़कर दुर्घटना का कारण बन सकता है। वज्रपात पशुधन के लिए एक बड़ा खतरा है। आंधी के दौरान पशुधन अक्सर पेड़ों के नीचे इकटठा हो जाते है और एक ही वज्रपात में कई जानवरों की जान जा सकती है। बज्रपात के दौरान जानवरों को आश्रय में ले जाना चाहिए। स्नान करने से बचें और बहते पानी से दूर रहे, क्योंकि बिजली धातु के पाइप के साथ यात्रा कर सकती है। दरवाजे, खिड़कियां, स्टोव, रेडिएटर्स, सिंक, बाथटब या किसी अन्य इलेक्ट्रिकल कंडक्टर से दूर रहे। बिजली के उपकरणों का उपयोग करने से बचें। इमारतें आश्रय के लिए सर्वोत्तम है लेकिन यदि कोई इमारत उपलब्ध नहीं है तो आप एक गुफा, खाई या एक घाटी में सुरक्षा पा सकते है। यदि आपको कोई आश्रय नहीं मिल रहा है, तो क्षेत्र की सबसे उंची वस्तु से बचें । यदि आस-पास केवल पेड़ है तो जमीन में नीचे झुककर बैठ जाएं। नीची सतह वाले आश्रय के नीचे छुपें और सुनिश्चित करें कि चुने गये स्थान में बाढ़ की संभावना तो नहीं हेै। धातु की वस्तुओं और संरचनाओं से बचें। फोन बिजली के तार की फेन्सिग पेड़ आदि से दूर रहेें। पानी से बाहर निकलें। यदि छोटी नाव आदि में है तो तुरन्त बाहर निकलें। पेड़ के नीचे कदापि शरण न लें क्योकि लंबे पेड़ बिजली को आकर्षित करती है। -रबर-सोल वाले जूते और कार के टायर विजली से सुरक्षा प्रदान नहीं करते है। साइकिल, मोटर साइकिल, ट्रैक्टर आदि वाहनों से नीचे उतरें क्योकि यह बिजली को आकर्षित कर सकते है। एक सुरक्षित आश्रय में जायें। तूफान के दौरान, अपने वाहन में तब तक रहें जब तक मदद नहीं पहुचती या तूफान गुजर नही जाता धातु की छत सुरक्षा प्रदान करेगी यदि आप अंदर धातु को नहीं छू रहे है ।गाड़ी को पेड़ों और बिजली लाइनों से दूर पार्क करे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नाले पर कचड़ा रोधी जाली मानक के अनुरूप न बनाये जाने पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी
Next: फार्म स्कूल प्रशिक्षण का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.