Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू पी.जी.कॉलेज- बी.ए.प्रवेश परीक्षा की तिथि में हुआ परिवर्तन

ब्यूरो 05-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बी.ए. प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु परीक्षा 12 .9. 2020 शनिवार को प्रस्तावित थी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा पालिटेक्निक के कारण उक्त तिथि की विश्वविद्यालयीय परीक्षा भी टाल दी गई है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छात्राएं संयुक्त प्रवेश परीक्षा एवं बी.ए.प्रथम वर्ष हेतु आवेदन करते हैं। ऐसी दशा में कोई प्रवेशार्थी संयुक्त प्रवेश परीक्षा से वंचित न हो इसे ध्यान में रखते हुए प्रवेश परीक्षा समिति ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि बी.ए. प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा अब 12.9.2020 को न कराकर 15.9.2020 को तीन पालियों में संपादित कराई जाय।

कोविड 19 महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टेंस के पालन के साथ परीक्षा होनी है। महाविद्यालय के प्रवेश परीक्षा के प्रभारी/ संयोजक एवं इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोविड 19 के मद्देनजर प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में आयोजित कराने का निर्णय प्रवेश समिति ने सर्वसम्मति से लिया। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में अनुक्रमांक 01 से 450 तक के प्रवेशार्थी प्रातः 9.00 से 10.00 बजे तक तथा अनुक्रमांक 451 से 900 अनुक्रमांक तक के प्रवेशार्थी प्रातः 11.30 से 12.30 तक एवं तृतीय पाली में अनुक्रमांक 901 से अंत तक के परीक्षार्थी अपराह्न 2.00 बजे से 3.00 तक परीक्षा में शामिल होंगे। कोविड महामारी के कारण यातायात के साधन आदि की समस्या का स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राचार्य डॉ शरद कुमार ने छात्र हित में निर्णय लिया गया कि यदि कोई प्रवेशार्थी प्रथम एवं द्वितीय पाली में अपरिहार्य कारणों से परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाता तो ऐसे प्रवेशार्थी को तीसरी पाली में बैठने की अनुमति महाविद्यालय प्रशासन प्रदान करेगा।प्राचार्य डॉ.शरद कुमार ने बताया कि परीक्षा कक्ष में प्रवेश पूर्व परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से की जाएगी तथा बिना मास्क के परीक्षा हाल में प्रवेश संभव नहीं होगा। प्रत्येक पाली के बाद कक्ष सेनेटाइज़ किए जाएंगे तत्पश्चात अगली पाली की परीक्षा प्रारम्भ होगी। परीक्षार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे परीक्षा प्रारम्भ होने से लगभग 45 मिनट पूर्व अवश्य पहुंच जाएं जिससे सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कोविड 19 एस.ओ.पी.के अनुसार उन्हें परीक्षा कक्ष में भेजा जा सके। प्रवेश समिति की उक्त बैठक में डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री,डॉ.अरुण कुमार, मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह एवं कमलेश प्रसाद उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सपा की मासिक बैठक
Next: NH 97(24) पर बढ़ता जा रहा गढ्ढों का आकार, विभाग बेपरवाह

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.