Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सपा की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

संवाददाता 05-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न हुईl

इस दौरान बैठक की अध्यक्ष कर रहे विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि आज सरकार सभी विकाश के मुद्दों पर फेल है। इस सरकार को विकाश से कोई लेना देना नही है। चारो तरफ अराजकता का माहौल कायम है वही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देशानुसार सभी बूथों का पुनर्गठन किया जा रहा है। बहुत से वार्डो का गठन हो चुका है और जो भी बूथ गठन के लिए शेष रह गया है उसे तत्काल गठन करके उपलब्ध करा दे। वही बैठक को सम्बोधित करते हुये महासचिव उर्मिलेश पाण्डेय ने कहा कि बेलगाम सरकार बेलगाम के नुमाइंदे पूरी तरह से बेलगाम हो गये है। उसी का नतीजा है दिलदारनगर कांड। वही उन्होंने कहा कि दिलदारनगर निवासी सलीम कुरैशी के घर रात में पुलिसिया उत्पीड़न का हम सभी लोग पुरजोर विरोध करते है और हम समाजवादी लोग उस पीड़ित परिवार के साथ है और यथा सम्भव पार्टी इनकी सभी तरह की वाजिब मदद करती रहेगी। वही पूर्व प्रमुख दयाशंकर यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम है । चारो तरफ हहाकार मचा हुआ है। इस सरकार में सभी वर्ग के लोग बेबस व लाचार है। सबकी निगाहें अखिलेश यादव पर टिकी हुई है और आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को हराकर अखिलेश यादव की सरकार बनाकर उनके कुकर्मो का जबाब देगी।
इस मौके पर अबूबकर खाँ बेचन, मेराज खाँ, बसंत यादव,सद्दाम खाँ, रामाश्रय यादव,अशोक सिंह, अम्बरीश यादव, रमेश चौहान, जावेद खाँ, रजनीकांत यादव, प्रमोद यादव, रिशु यादव, बीरेंद्र यादव, रिशु यादव, शिवबचन यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: NH 97(24) पर बढ़ता जा रहा गढ्ढों का आकार, विभाग बेपरवाह
Next: वन नेशन वन एजुकेशन नीति लागू करे सरकार- डॉ.मुकेश कुमार मालवीय ला स्कूल बी.एच.यू.

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.