Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय पोषण दिवस का हुआ शुभारंभ

ब्यूरो 07-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जनपद में सोमवार को राष्ट्रीय पोषण दिवस का शुभारंभ आंगनवाड़ी केंद्र छावनी लाइन पर सदर विधायक डॉ संगीता बलवंत के द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।

सदर विधायक डॉ संगीता बलवंत ने गर्भवती सुषमा पत्नी सत्येंद्र और नीलम पत्नी पंकज की गोद भराई में पोषण युक्त सामग्री प्रदान की।

इसके पश्चात केंद्र पर आए हुए आर्यन, कार्तिक, पीहू और रितिका भारतीय परंपरा के अनुसार पोषण युक्त सामग्री से बने हुए खीर को खिलाकर किया गया।

साथ ही बालिका अर्पिता का पहला बर्थडे भी इस केंद्र पर केक काटकर मनाया गया।

पोषण माह-2020 का मुख्य उद्देश्य सैम बच्चों की पहचान कर उनका चिन्हांकन करना और किचन गार्डन को बढ़ावा देना है।

विधायक डॉ संगीता बलवंत, जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य और मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता के द्वारा किचन गार्डन में तुलसी, सहजन और गिलोय का पौधा लगाया गया ताकि कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर ही पोषण युक्त खाद्य सामाग्री मिल सके।

पोषण माह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान आयोजित की गई गतिविधियों को दैनिक प्रविष्टि भारत सरकार के जन आंदोलन पोर्टल पर की जाएगी।

इस माह के दौरान धात्री माताओं को सुपोषण के प्रति जागरूक और उत्साहित किया जाएगा।

गर्भवती के आहार में हरी साग सब्जी और फल शामिल करने को प्रोत्साहित करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिकाएं विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।

धात्री माताओं को पहले छह माह तक बच्चों को केवल स्तनपान कराने और छह माह बाद स्तनपान के साथ-साथ पूरक आहार देने की सलाह दी जाएगी।

पोषण माह कई विभागों के कन्वर्जन के सहयोग से मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी व अपर बेसिक शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) की मौजूदगी के अतिरिक्त प्रभारी डीपीओ प्रशांत कुमार, जिला स्वस्थ भारत प्रेरक जितेंद्र गुप्ता, मोहम्मद आरिफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिशा गुप्ता, तारा, विद्यावती, गीता, निर्मला, सहायिका सीता देवी, पूनम, आशा कार्यकर्ता इंदु बाला कुशवाहा के साथ ही आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क पर बन रहे जानलेवा गढ्ढे, हादसे को दे रहे निमंत्रण
Next: फसलों के अवशेष को न जलाने पर हुई चर्चा

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.