Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्य का किया शुभारम्भ

ब्यूरो 07-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पी0एम0ए0जी0वाई0) के अन्तर्गत विभागीय अधिकारियों/ कर्मचारियों एंव ग्राम स्तरीय अभिसरण समिति का क्षमता विकास एवं ग्राम विकास योजना (वी0डी0पी0) तैयार करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे 54 ग्राम सभाओ को चयनित किया गया है जिसमें प्रथम एवं द्वितीय पाली के प्रशिक्षण के कार्यक्रम में 26 ग्राम सभाओ का प्रशिक्षण कार्य सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्य का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आदर्श ग्राम योजना एक ऐसी संकल्पना है जिसमें लोगो कोे विभिन्न बुनियादी सेवाएँ देने की परिकल्पना की जायेगी ताकि समाज के सभी वर्गो की न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके और असमानता कम से कम रहे।

इन गॉवो में वह सब ऐसी अवसंरचना हो और निवासियों को ऐसी सभी बुनियादी सेवाओ की सुविधा मिल सके जिससे ग्रामवासियों में एक सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक हो ताकि प्रत्येक व्यक्ति को एक ऐसा वातावरण मिल सके जिससे वो अपनी आवश्यकताओ का पूरा उपयोग कर सके।

इस योजना का उद्देश्य 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति के जन संख्या वाले गॉवो को एकीकृत विकास सुनिश्चित किया जाना है।

उन्होने बताया कि इन चयनित गॉवो में पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़के व आवास, विद्युत एवं स्वच्छ ईधन, कृषि पद्धतियां , वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण, एंव जीवनयापन और कौशल विकास को शामिल करते हुए पारदर्शी तरीके से कार्य किया जाये।

जिससे आदर्श ग्राम योजना की परिकल्पना परिलक्षित हो। गॉवो में गर्भवती महिलाओ की सूची तैयार करते हुए उनके स्वास्थ्य जॉच, पोषाहार, टीकाकरण, एंव चिकित्सकीय देखरेख में बच्चो का जन्म , अगले पॉच वर्षाे तक बच्चो के स्वास्थ्य परिक्षण, प्रशिक्षित ए0एन0एम की देख रेख में ऐसी समस्त महिलाओ
का चिन्हांकन होे।

गॉव मे ऐसा कोई भी गरीब असहाय व्यक्ति शासकीय पेंशन व सम्मान से अछूता न रहे। दिव्यांगो को ट्राईसाईकिल,बैशाखी, उपकरण उपलब्ध हो।

आंगनवाड़ी केन्द्र सही ढंग से चलें। बच्चे अच्छे स्कूलो में पढ़े, उन्हे मध्यांन्ह भोजन भी उपलब्ध हो तथा प्रत्येक बच्चा इतना विकसित हो कि वो कमाने के लायक बन सके।

उन्होने कहा कि कृषि विकास की योजनाए ग्रामो में पारदर्शी तरीके से लागू होते हुए समयबद्ध तरीके से उसका संचालन हो तथा शासन की जितनी भी योजनाए संचालित होती है वो पारदर्शी तरीके से हो यह अवश्य ध्यान दे।

लोगो को योजनाओ से जोड़ते हुए उन्हे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विकसित करे। उन्होने कहा कि गॉवो में कौन-कौन सी योजनाए
संचालित है उसमे पात्रो की सूची तैयार करना एंव उन्हे आच्छादित करना ही इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है जिससे गॉव का सर्वागीण विकास किया जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, जिला समाज
कल्याण अधिकारी राम बिलास यादव, प्रशिक्षक संजीव पाण्डेय, अजय कुमार
सिनहा,उपेन्द्र परासर, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एंव ग्राम प्रधान
उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मोबाइल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे
Next: गोदभराई की रश्म सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.