Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोरोना से डरे नहीं बल्कि डट कर करे मुकाबला

ब्यूरो 08-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। आज हमारा पूरा समाज कोरोना जैसी महामारी से डर के जी रहा हैं। न जाने कितनी तरह की भ्रांतियां लोगो के मन में बैठ चुकी है।

नए पीढ़ी से लेकर बुजुर्ग तक सभी इस महामारी को झेल रहे है। यही तक नहीं जो किसी अन्य बीमारी से गृसित हैं उन्हें समय से इलाज नहीं मिल पा रहा है।

जिसके लिए विभाग के द्वारा आशा और आंगनबाड़ियों के द्वारा घर-घर सर्वे कराकर गंभीर मरीजों को चिन्हित कर उन्हें क्या रोग है इसका डाटा जुटाने में लगी हुई हैं हालांकि इस दौरान उन्हें ग्रामीणों की तरफ से जलालत भी झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है।

सर्वे के दौरान घर में कितने सदस्य हैं, किस बीमारी से ग्रसित हैं ,वो पता करती हैं जरा सा भी उन्हे संदेह होता हैं तो उसकी जाँच करवाती हैं। पर दुःख तब होता हैं जब उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता हैं।

मिर्ज़ापुर स्वास्थ केंद्र के बिजहरी गांव की आशा संगिनी चिंतामणि द्वारा बताया गया की ग्रामीणों के द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि घर-घर सर्वे के दौरान लिए गए मोबाइल नंबर पर फर्जी तरीके से कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट भेजी जा रही है।

जिसके चलते ग्रामीण सर्वे में सहयोग नहीं कर रहे साथ ही यह भी कह रहे हैं कि इस गांव में मत सर्वे करो। यही बात पुनिता राय आशा संगिनी द्वारा बताया गया कि ग्रामीण कह रहे हैं हम लोग जाँच कराने नहीं जायेगे सरकार कुछ करेगी नहीं बस झूठा कोरोना बीमारी दिखा देगी।

बीपीएम सोनल श्रीवास्तव ने बताया की हमे कोरोना के साथ जीने की आदत डालते हुए अपने आत्म विश्वास और शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना होगा।

असुरक्षित खान पान एवं भीड़ भाड़ से बचते हुए और बाजारों में सामाजिक दुरी का ख्याल भी रखे एवं मास्क लगाए और हाथो की सफाई का ध्यान रखे।

कोरोना से लड़ने हेतु स्वास्थ्य विभाग में लगे डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन,स्टाफ नर्स एवं कंप्यूयरऑपरेटर, सुपरवाईज़ार लग अपना योगदान अपनी जान की परवाह न करते हुए कर रहे है।

ये सभी बिना किसी शिकायत बिना किसी परहेज के मरीजों की देख भाल कर रहे हैं। वही आशा,आंगनवाड़ी एएनएम अपने गांव कस्बे और शहर तक में अपने कर्तब्यों का पालन करते हुए घर घर तक पहुंच रही हैं ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हार्मोनल असंतुलन दूर करके पीसीओएस की समस्या से मिल सकती है निजात
Next: राष्ट्रीय पोषण माह में पौष्टिक आहार से सम्बन्धित पौधो का हुआ रोपण

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.