Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पथ विक्रताओ के पंजीकरण एवं आवेदन के लिए दिये गये निर्देश

ब्यूरो 08-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा)  श्री राम सिंह राहीं द्वारा पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएम स्वनिधि योजना) के अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित की गयी।

जिसमें योजना की विस्तृत समीक्षा की गयी एवं अधिक से अधिक पथ विक्रताओ के पंजीकरण एवं आवेदन के लिए आवश्यक
निर्देश दिये गये।

उक्त योजना भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से नगर के पात्र पथ विक्रेताओ को सरकार द्वारा 10 हजार रूपये ऋण आसान किश्तों पर रोजगार को बढाने के लिये प्रयासरत है।

उक्त ऋण पर व्याज में 7 प्रतिशत की सब्सिडी सरकार द्वारा वहन किया जायेगा तथा यह योजना नगर निकाय गाजीपुर, जमानियां, मुहम्मदाबाद, जंगीपुर, बहादुरगंज, दिलदारनगर, सादात व सैदपुर में लागू है।

ऐसे पथ विक्रेता जो सर्वे मे छूट गये अथवा जिन्होने सर्वे उपरान्त विक्रय गतिविधियॉ प्रारम्भ की हैं, उनको नगर निकाय द्वारा संस्तुति पत्र (Letter of Recommendation) जारी किए जायेगे।

ऐसे पथ विक्रेता, जोकि स्थानीय नगर निकाय के भौगोलिक सीमा के इर्द गिर्द ग्रामीण क्षेत्रो से आते है परन्तु वास्तविक रूप से पथ विक्रेता का कार्य नगर निकाय की भौगोलिक सीमा के अन्दर करते है उन्हे संबंधित स्थानिय नगरीय निकाय द्वारा संस्तुति पत्र
(Letter of Recommendation) जारी किये जायेगें।

इस योजना का लाभ लेने के लिये शहरी पथ विक्रेताओ को संबंधित नगर निकाय में पंजीकरण करना होगा तत्पश्चात स्वनिधि योजना के अन्तर्गत लाभ लेने हेतु संबंधित नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत/ डूडा कार्यालय अथवा जनसुविधा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

योजना का लाभ पाने के लिये लाभार्थियो का आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, बैंक पास-बुक, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं मोबाइल फोन का होना अनिवार्य है।

बैठक में शहर मिशन प्रबंधक व सामुदायिक आयोजक, एनयूएलएम, उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चयनित मंगल दलो को प्रोत्साहन सामग्री का हुआ वितरण
Next: छात्रवृत्ति योजना के लिए आवश्यक निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.