Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क का अस्तित्व खतरे में

संवाददाता 09-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। बड़ेसर नहर पुलिया से मुख्य नहर को जोड़ने वाली लाखो की लागत से बनी सड़क अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से कुलाबे के कटान की भेंट चढ़ रही है।

ज्ञात हो कि पुर्ववर्ती सरकार के मंत्री ओम प्रकाश सिंह से किसानों ने कई बार इस सड़क को बनवाने का दबाव दिया था। किसानों के हित व विकास को ध्यान में रखते हुये प्राथमिकता के आधार पर इस सड़क बनवाया गया था।

ताकि गांव गरीब किसानों को एक बढ़िया रास्ता मिल जाय व किसानों व गरीबो को उसके खेत तक ट्रैक्टर व उसकी गाड़ी पहुँच सके। यह सड़क बनने से जहा एक तरफ खेतो के दाम बढ़े तो वही दूसरी तरफ इस पर आबादी भी बढ़ती चली गयी।

यही नही इसी रोड पर एक नया विद्यालय भी बना। परन्तु कोरोना महामारी की वजह से विद्यालय का संचालन नहीं हो सका, परन्तु जब विद्यालय खुलेगा तो उस कुलाबे की कटान की वजह से खतरा और बढ़ जायेगा और लोगो को और भी परेशानी उठानी पड़ेगी।

कुलाबे के कटान की वजह से वर्तमान समय में आधे से अधिक सड़क कटान की भेंट चढ़ चुका है और यदि सिचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इस पर ध्यान नही दिए तो आने वाले समय मे इस सड़क का अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है।

इस बाबत बंटी सिंह, इंद्रपाल सिंह, राकेश, जुमराती, बाचा, अनिल धनन्जय आदि का कहना है कि यदि विभाग ने अब भी नही चेता तो यह सड़क कुलाबे की कटान की वजह से अस्तित्व विहीन हो सकता है और इस सड़क पर बने विद्यालय को खुल जाने से सबसे अधिक खतरा छोटे छोटे बच्चों को उठानी पड़ सकती है।

जो बहुत बड़ी घटना साबित हो सकती है। यही नही कई बार तो लोग उसमें गिर कर घायल भी हो चुके है। लोगो ने मांग किया है कि विभाग इसे तत्काल सज्ञान ले अन्यथा इस सड़क पर बहुत बड़ा खतरा व सड़क अस्तित्व विहीन हो सकती है।

इस बाबत पूछे जाने पर सिचाई विभाग के एसडीओ सुबोध कुमार ने बताया कि इसको अभी सुरक्षा की दृष्टि से देखवा लिया जाता है कि अभी उसमें क्या हो सकता है।

वैसे अभी नहर चल रही है जैसे ही नहर चलना बन्द हो जायेगा तो उसको सही करा दिया जायेगा। जिससे कि सड़क का अस्तित्व भी बना रहे व लोगो को किसी प्रकार का खतरा न हो सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कृषक गोष्ठी में किसानों को दी गई जानकारी
Next: आधार कार्ड अब अधर मे

हो सकता है आप चूक गए हों

6cd586d2-87a1-467f-ade0-7b3b88c5810d

हेतिमपुर आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 284 युवाओं का अंतिम चयन

ब्यूरो 20-07-2026
446f344a-fe55-4ffe-bd9c-84d5e7a39353

एक ही परिवार के दो होनहारों ने NEET-UG में लहराया सफलता का परचम, जमानियां का बढ़ाया मान

ब्यूरो 20-07-2026
1ab49a78-548a-4900-92da-58f5413bdcf7

सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, बुलडोजर कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी की जमीन अतिक्रमण मुक्त

ब्यूरो 20-07-2026
552dc436-bb3f-4554-862e-e03fe1419b69

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने चक्काबांध तट का किया निरीक्षण

ब्यूरो 20-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.