Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पत्रकार से उलझना आरक्षी को पड़ा महंगा

संवाददाता 11-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय थाने में कार्यरत चालक आरक्षी को युवा पत्रकार से उलझना महंगा पड़ गया। जांचोपरांत पुलिस कप्तान द्वारा उक्त आरक्षी का यहाँ से स्थानान्तरण कर दिया गया।

ज्ञात हो कि विगत दिनों गहमर थाने में कार्यरत चालक आरक्षी अंजनी राय ने युवा पत्रकार सत्या उपाध्याय को फोन कर अपने पत्रकार साथी का साथ छोड़ने का दबाब बनाने लगा। जिस पर बार बार पत्रकार द्वारा यह कहा जा रहा था कि अगर कोई भी न्यूज़ से आपको आपत्ति है तो आप न्यायालय का शरण लीजिए। इन सबके बावजूद अंजनी राय ने पत्रकार सत्या उपाध्याय को धमकी भरे अंदाज में साथ छोड़ने का दवाब बनाता रहा।

इसकी शिकायत महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनरायन यादव जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह सहित दर्जनों पत्रकारों ने एस पी आर ए से मिलकर लिखित पत्रक दे कर की थी। जिस पर एस पी आर ए द्वारा सी ओ जमानिया को जांच सौपा गया था। जांचोपरांत अंजनी राय का तबादला गहमर थाने से कर दिया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विद्युत विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण
Next: निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुॅचे जिलाधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.