Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

व्यापारियों में खलबली

संवाददाता 14-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
जमानियां। नगर के व्यापारियों ने नगर पालिका द्वारा सडक पटरी पर लगाये जा रहे दुकानों के कर में 50 प्रतिशत की बढ़ौतरी पर नगर पालिका अध्यक्ष को सोमवार कि सुबह पत्रक सौंपा। जिस पर नपा अध्यक्ष ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
नगर पालिका द्वारा स्थानीय स्टेशन बाजार में सड़क पटरी पर लगाये जा रहे दुकानों के कर में 50 प्रतिशत बढ़ौतरी होने पर व्यापारियों में खलबली मच गयी है। जिसके बाद रविवार को राधा कृष्ण मंदिर में व्यपारियों ने बैठक की और सर्व सम्मति से इसका विरोध करने का निर्णय लिया। जिसके बाद सोमवार को मनोनीत सभासद जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी नगर पालिका परिषद पहुंचे और अपनी समस्या नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर के समक्ष रखा। जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी कि वजह से व्यापारियों कि कमर टूटी हुई है। सड़क पटरी पर दुकान लगाने वाले बहुत परेशान है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों कि स्थिति को ठिक करने के लिए सरकार लोन दे रही है।  ऐसी स्थिति में 50 प्रतिशत कर की बढ़ौतरी करना उचित नहीं है। इस पर पुनः विचार किया जाना जनहित में आवश्यक है। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर ने कहा कि यह निर्णय नगर पालिका के बोर्ड में लिया गया है। यदि नगर के व्यापारियों को इससे समस्या है तो पुनः बोर्ड की बैठक में इस विषय पर वार्ता की जाएगी। वही उन्होंने कहा कि ठीक है तब तक आप लोग पिछला बकाया चुकता करे। यह जब निर्णय लिया गया  था तब इस महामारी का कोई नामो निशान नहीं था। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए पुनः बोर्ड की बैठक में चर्चा कर उक्त समस्या का निस्तारण किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बेतुके बयान से भड़के लोग
Next: कोविड-19 मरीज को लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस ने पहुंचाया मेदांता हॉस्पिटल

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.