गाजीपुर। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की टूलकिट वितरण योजना के तहत मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन एवं पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन के निःशुल्क वितरण के लिए लाभार्थियों का साक्षात्कार 27 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यू.पी. सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत परंपरागत कारीगरों एवं स्वरोजगार में रुचि रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन upkvib.gov.in के माध्यम से प्राप्त किए गए हैं।उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, न्यू आमघाट कॉलोनी, गाजीपुर में होगा। सभी आवेदकों से अपील की गई है कि वे अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।