Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भूजल सप्ताह: जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

ब्यूरो 21-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
5dbc8230-7263-4b05-9be4-20f11c4fff1c

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद के निर्देशन में संचालित ‘भूजल सप्ताह-2026’ के छठे दिन सोमवार को जनपद में जल संरक्षण, भूजल संवर्धन, सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के उपयोग, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता, जलजनित रोगों की रोकथाम, हाथों की सफाई, वर्षा ऋतु में बरती जाने वाली स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा दूषित जल से होने वाले रोगों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से अपने परिवार और समाज को स्वच्छ जल के उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया गया।इसी क्रम में लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंताओं द्वारा विकास खंड जखनियां, मरदह और मनिहारी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में किसानों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों के उपयोग तथा जल के विवेकपूर्ण एवं सतत उपयोग के महत्व से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने और प्रत्येक नागरिक से हर बूंद जल बचाने की दिशा में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय
Next: जिला कारागार में निःशुल्क चर्म रोग शिविर, 533 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.